Latest Updates
-
World Environment Day 2026: 5 जून को ही क्यों मनाया जाता है विश्व पर्यावरण दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
Surya Grahan 2026: कर्क राशि में लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट -
World Environment Day: नेचर थेरेपी है तनाव व एंग्जायटी का इलाज, जानें हरी घास पर नंगे पैर चलने के जादुई फायदे -
Sweet Rajasthani Style Churma Recipe: घर पर बनाएं पारंपरिक स्वाद वाला दानेदार चूरमा -
Aaj Ka Rashifal 04 June 2026: गुरुवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, धन लाभ के प्रबल योग -
Restaurant Style Mushroom Masala Recipe: घर पर पाएं होटल जैसा क्रीमी और मसालेदार स्वाद -
Aamir Khan Third Marriage: कौन हैं गौरी स्प्रैट? जिनके साथ तीसरा निकाह करने जा रहे आमिर खान, डेट हुई रिवील! -
गाजर के अर्क से बना नकली देसी घी लैब टेस्ट में पास, जानें ये सेहत के लिए कितना खतरनाक? -
Jodhpur Spicy Snack Mirchi Bada Recipe: घर पर बनाएं जोधपुर का मशहूर चटपटा मिर्ची बड़ा -
मालवीय नगर अग्निकांड में 21 की मौत, क्या सच हुई 2026 को लेकर बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी?
सावधान! ओरल सेक्स करने से हो सकती हैं ये बीमारियां
कई महिलाओं और पुरुषों से बात करने पर यह पता चला है कि उन्हें सेक्स की तुलना में ओरल सेक्स करना ज्यादा पसंद है। वैसे ही सेक्स से ज्यादा महत्वपूर्ण फोरप्ले होता है और अगर आप फोरप्ले को पूरी तरह एन्जॉय कर रहे हैं तो इसका मतलब है कि आपकी सेक्स लाइफ काफी अच्छी है।
वैसे तो ओरल सेक्स करने से कोई नुकसान नहीं है और इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि इससे प्रेगनेंट होने का खतरा भी नहीं रहता है। लेकिन अगर आप ओरल सेक्स करते समय कुछ गलतियां करते हैं तो आपको बता दें कि ऐसी अवस्था में ओरल सेक्स भी आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
इस आर्टिकल में हम आपको ओरल सेक्स से होने वाले कुछ नुकसानों के बारे में बता रहे हैं।

1. ओरल सेक्स से गले का कैंसर :
आपको बता दें कि ओरल सेक्स करते समय एचपीवी वायरस पार्टनर के अंदर प्रवेश कर सकता है और ये वायरस लम्बे समय तक प्रभावी रहने पर गले के कैंसर का कारण भी बन सकता है।

2. एसटीडी का ख़तरा :
अगर आपका पार्टनर किसी भी तरह के सेक्सुअल ट्रांसमिशन डिजीज से पहले से ही पीड़ित है तो इस बात की संभावना बढ़ जाती है कि उसके साथ ओरल सेक्स करने से आप भी इन बीमारियों की चपेट में आ जायें। ऐसे मामलों में एचआईवी, एचपीवी और हर्प्स जैसी बीमारियां हो सकती हैं।

3. गोनोरिया :
ओरल सेक्स से फैलने वाली यह सबसे आम बीमारी है और इसकी वजह से जननांगो के पास तेज जलन और दर्द होने लगता है। ऐसे कोई भी लक्षण दिखने पर इसे अनदेखा न करें बल्कि तुरंत डॉक्टर के पास जायें और जांच करवाएं।

4. सिफलिस :
ओरल सेक्स से आपको सिफलिस की समस्या भी हो सकती है। यह भी एक यौन संचारित रोग है और इसकी वजह से योनि या एनस के आस पास घाव भी हो सकते हैं। यह रोग किसी संक्रमित व्यक्ति के मुंह के संपर्क में आने से होता है।

5. ओरल एनल सेक्स :
कई पुरुष या महिलाए ओरल एनल सेक्स भी करते हैं। आपको बता दें कि ऐसा करने से इन्फेक्शन फैलने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। ऐसे में एनल में मौजूद बैक्टीरिया आपके मुंह में भी घुस सकते हैं वहीँ मुंह के बैक्टीरिया एनस में भी जा सकते हैं जिससे आपको कई गंभीर समस्याएं होने लगेंगी।

6. हेपेटाइटिस ए :
यह भी एक तरह का वायरल इन्फेक्शन है और इसका वायरस आपके मल में मौजूद होता है। अगर आप ओरल एनल सेक्स करते हैं तो इस बात की संभावना बढ़ जाती है कि आप इस वायरस की चपेट में आ जायें। इसलिए एनल ओरल सेक्स से परहेज करें।

7. हेपेटाइटिस बी :
जो लोग पहले से ही किसी यौन संचारित रोग से संक्रमित रहते हैं उनमें हेपेटाइटिस बी होने की संभावना ज्यादा होती है। इसकी वजह से लीवर से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है।

8. हेपेटाइटिस सी :
अगर आप पहले से ही एचआईवी संक्रमित हैं तो ऐसे लोगों में ओरल सेक्स करने से हेपेटाइटिस सी होने की संभावना बढ़ जाती है। यह संक्रमण सेक्स और ओरल सेक्स दोनों तरह से फ़ैल सकता है।

9. कीड़े पड़ना :
अगर आप बहुत अधिक मात्रा में एनल ओरल सेक्स करते हैं तो उस हिस्से में मौजूद छोटे कीड़े आपके मुंह के द्वार से पेट में जा सकते हैं। इसलिए एनल ओरल सेक्स से परहेज करें।



Click it and Unblock the Notifications