Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
हर महिला को पता होने चाहिए एसटीडी के ये आठ लक्षण
क्या आपको मालूम है कि पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में एसटीडी की समस्या अत्यधिक खतरनाक होती है। इसका कारण यह है एसटीडी महिलाओं में बांझपन के पीछे सबसे बड़ा कारण है। डॉक्टर भी प्रेगनेंट महिलाओं में सामान्यतौर पर सिफलिस का परीक्षण करते हैं क्योंकि एसटीडी जन्म से पहले ही बच्चे में आनुवांशिक समस्याएं उत्पन्न कर सकता है।
कोई व्यक्ति यह नहीं चाहता है कि वह एसटीडी से ग्रसित हो लेकिन फिर भी इस पर अधिकांशतः लोगों का ध्यान नहीं जाता है। यहां हम एसटीडी के आठ ऐसे ही लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप मालूम कर सकती हैं कि आपको एसटीडी है या नहीं।

1. वजाइनल डिस्चार्ज में परिवर्तन
आमतौर पर महिलाओं की योनि से सफेद या पारदर्शी रंग का और मोटा और लगातार तरल पदार्थ स्रावित होता है। लेकिन अचानक वजाइनल डिस्चार्ज में कोई बदलाव दिखे अर्थात् पीला या हरे रंग का वजाइन डिस्चार्च तेज गंध के साथ हो तो आपको एसटीडी हो सकता है।

2. पेशाब के दौरान दर्द
अगर आप पर्याप्त पानी नहीं पीती हैं तो पेशाब करते समय आपको दर्द का अनुभव हो सकता है। लेकिन यदि अधिक से अधिक पानी पीती हैं इसके बावजूद भी पेशाब के दौरान जलन और दर्द महसूस होता है तो आपको तुरंत अपनी जांच करानी चाहिए क्योंकि यह एसटीडी के संक्रमण का लक्षण है।

3. प्राइवेट पार्ट्स में अधिक खुजली होना
अगर आपको अपने प्राइवेट पार्ट्स में हर वक्त अधिक खुजली होती रहती है तो आपको ट्राइकोमोनियासिस जैसी एसटीडी की समस्या हो सकती है। क्योंकि इसी के वजह से जननांगों में खुजली होती है।

4. दर्दरहित घाव
यदि आपके जननांगों के आसपास या आपके होठों पर घाव हो जाता है जिसमें दर्द नहीं होता है तो यह सिफलिस का लक्षण है। यदि आपको अपने शरीर में यह लक्षण दिखाई देते हैं तो तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए क्योंकि सिफलिस का बैक्टीरिया तेजी से ब्लड में फैलने का खतरा होता है।

5. पूरे शरीर पर लाल चकत्ते
अगर आपके शरीर की हथेलियों. पैरों सहित पूरे शरीर पर लाल धब्बे या चकत्ते हो जाते हैं तो यह सिफलिस का अगला चरण हो सकता है जिसकी वजह से कॉर्डियोवैस्कुलर एवं न्यूरोलॉजिकल समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इस तरह के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।

6. सेक्स के दौरान दर्द
सेक्स हमेशा सुखद नहीं होता है। विशेषरूप से तब जब आपको या आपके पार्टनर को एसटीडी की समस्या हो। इसलिए यदि आपको सेक्स के दौरान हमेशा और लगातार दर्द होता हो तो आपको एसटीडी का संक्रमण हो सकता है।

7. पीरियड के दर्द से अलग पेल्विक के नीचे दर्द
गर्भाशय या कार्विक्स में इंफेक्शन होने के कारण आमतौर पर दर्द होता है। लेकिन अचानक पेल्विक के नीचे दर्द शुरू हो जाए और यह पीरियड में होने वाले दर्द से अलग हो तो आपको एसटीडी का इंफेक्शन हो सकता है।

8. पीरियड के बीच में अंडरवियर में खून के धब्बे
यदि पीरियड के बीच में अंडरवियर में खून के धब्बे दिखते हैं तो वास्तव में आपको एसटीडी की समस्या हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
