Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
इस फली को खाने से दूर होती है बीमारियां, जानें फायदे
फावा बींस की गिनती हरी सब्जियों में होती है। कुछ लोग इस फली को उबालकर खाते है तो कुछ भूनाकर खाते है। इसे दूसरी सब्जियों के साथ मिलाकर भी खा सकते हैं। भारत में मणिपुर और कर्नाटक में इस फली का खूब सेवन किया जाता है।
इस बींस में सिर्फ एक चौथाई कप हर रोज़ अपनी डाइट में शामिल करने से बॉडी को कई ज़रूरी न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं, आइए जानते है इसके फायदे।

मांसपेशियों के लिए फायदेमंद
बीन्स में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो शरीर की मांसपेशियों के निर्माण में सहायक है। इसके अलावा बीन्स में फाइबर होता है जो शरीर को अन्य खाद्य पदार्थों को पचाने में मदद करता है और इसमें अन्हेल्दी फैट बिल्कुल भी नहीं होता है।

दिल के लिए हेल्दी
1 कप फावा बीन्स में 36 ग्राम फाइबर पाया जाता है जो शरीर में आसानी से घुल जाता है। कई शोध में ये बात साबित हो चुकी है कि ये बींस शरीर में कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखती हैं। सिर्फ यही नहीं, इन फलियों के सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल नियंत्रण मे रहता है जो दिल भी स्वस्थ रहता है।

विटामिन सी का स्रोत
फावा बीन्स विटामिन सी का स्रोत हैं। विटामिन सी एक एंटीऑक्सीडेंट है, जो रिंकल्स, कई तरह के कैंसर से दूरी बनाने में मदद करता है और इसके अलावा इसमें काफी मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता है।

पोषक तत्वों से भरपूर
इसमें मौजूद विटामिन बी 1 और कॉपर इम्यून सिस्टम को इम्प्रूव करता है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता है और हड्डियों की मज़बूती भी बनाए रखता है। मैग्नीशियम और फॉस्फोरस रक्तचाप के स्तर और हड्डियों को स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए ज़रूरी हैं, जबकि आयरन से बॉडी में ऑक्सीजन सही तरह से फैलता है।

तनाव से उबारे
इन फलियों को रेगुलर खाने से डिप्रेशन से भी निपटा जा सकता है, कई शोध में ये बात सामने आ चुकी है कि बीन्स में एमिनो एसिड डोपामाइन भारी मात्रा में होता है, जो आपके मूड को बदल सकता है और डिप्रेशन का लेवल भी कम कर सकता है।

वेटलॉस
इन फलियों में हाई प्रोटीन और हाई फाइबर पाई जाती है। इनमें ज्यादा मात्रा में फैट नहीं पाया जाता है। इनके सेवन से बॉडी में ज्यादा मात्रा फैट और कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कंट्रोल में रहता है।



Click it and Unblock the Notifications
