Latest Updates
-
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व
जानिए, वजन के अनुसार पूरे दिनभर में कितना पानी पीना चाहिए?
हमारे शरीर का ज्यादात्तर हिस्सा पानी से बना हुआ है, इसलिए मानव शरीर में पानी की अहमियत बहुत ज्यादा होती है। शरीर की हर एक कार्यप्रणाली के लिए पानी सबसे जरुरी तत्व है। नियमित रूप से सही मात्रा में पानी पीना आपकी मेटाबॉल्जिम को तेज करने के साथ ज्यादा खाने की आदत को भी नियंत्रित करने में मदद करता है।
पानी पीने की मात्रा न सिर्फ आपके स्वास्थ पर असर डालती है बल्कि आपका वज़न घटाने में भी महत्वपूर्ण है। आइए जानते है कि पूरे दिनभर में वजन को संतुलित रखने के लिए हमें कितना पानी पीना चाहिए।

वजन के अनुसार पानी
डॉक्टर रोजाना कम से कम 8 गिलास पानी यानी दिन में लगभग 2 लीटर पानी पीने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिन भर में कितना पानी पीना चाहिए ये पूरी तरह से आपके वजन निर्भर करता है। आइए जानते है कि आपको सेहतमंद रहने के लिए अपने वजन के अनुसार कितनी मात्रा में पानी की आवश्यकता होती है।

जानिए कैसे अनुमान निकाले
आपके शरीर को कितने पानी की जरूरत है, इसके लिए सबसे पहले जरूरी है कि आपको अपने वजन की सही जानकारी हो, क्योंकि 50 किलो वजन और 80 किलो वजन वाले लोगों की पानी की जरूरत अलग-अलग होती है। पानी शरीर को डिटॉक्स करने के अलावा मेटाबॉल्जिम और पाचन जैसी कई चीजों के सही कार्य के लिए जिम्मेदार होता है।

वजन जानने के बाद ऐसे पीये पानी
अपने सही वजन को जानने के बाद वजन को 30 से डिवाइड करें और फिर जितनी मात्रा आए उतना ही पानी दिनभर में पीना शुरू करें। जैसे अगर आपका वजन 60 किलो है तो आपको शरीर को हाइड्रेट रखने और अंगों को ठीक से कार्य करने के लिए दिनभर में 2 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए।

उम्र के हिसाब से
एक से आठ साल तक के बच्चों को लगभग 1.3 से 1.7 लीटर यानी पांच से छह ग्लास तक पानी रोजाना पीना चाहिए। इसके बाद 9 से 17 साल की उम्र तक के किशोरों को 12 ग्लास, यानी ढ़ाई लीटर के लगभग पानी जरूर पीना चाहिए। वहीं 18 वर्ष की युवा आयु से लेकर 60 वर्ष प्रौढ़ा आव्स्था तक के पुरूषों को 14 ग्लास यानी तीन लीटर पानी का सेवन रोज करना चाहिए। जबकि वहीं एक व्यस्क महिला को 2.2 लीटर यानी 10 गिलास के लगभग पानी रोज पीना चाहिए।

एक्सरसाइज करते हुए जरुर पीएं..
एक्सरसाइज के दौरान शरीर पसीना निकलने की वजह सेपानी की कमी होने लगती है। जिससे शरीर ड्राई होने लगता है और पाचन संबंधी समस्याएं शुरू हो जाती है। इससे बचने के लिए एक्सरसाइज करने के बाद हर आधे घंटे में कम से कम एक गिलास पानी जरूर पिएं। साथ ही साथ एक्सरसाइज के दौरान हर 15 मिनट के बाद एक दो घूंट जरुर पीएं।

खाना खाने से पहले
खाना खाने से पहले आधा लीटर पानी जरुर पीएं। खाना खाने से पहले पानी पीने से आपको भूख कम लगती है साथ ही वज़न घटाने में भी मदद मिलती है। अगर आप यही प्रक्रिया पूरे दिन में तीन बार करते हैं यानि नाश्ता, लंच और डिनर तो आप पहले से ही 1.5 लीटर पानी पी चुके होंगे जिससे आपको शरीर का वज़न घटाने में मदद मिलेगी साथ ही पानी की कमी भी महसूस नहीं होगी।

फ्लेवर्ड पानी
पानी को खाली पीने के बजाए उसमें किसी फल या जड़ी बूटियों को डाल कर पी सकते हैं। इससे आपको पानी में टेस्ट आएगा और आप ज्यादा पानी पीएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
