Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
STD ही नहीं इन 11 वजहों से भी पेनिस में हो जाते है घाव और चकते
पुरुषों के लिए पेनिस की सफाई करना भी बहुत जरुरी होता है। कभी कभी इसे नजरअंदाज कर देना पुरुषों के लिए बहुत बड़ी मुश्किल हो सकती है। पुरुषों को ये बात समझना चाहिए कि न सिर्फ यौन संचारित रोगों (एसटीडी) की वजह से ही नहीं पुरुषों में साफ सफाई या स्किन इंफेक्शन की वजह से उनके लिंग या पेनिस पर ये 11 तरह की समस्याएं हो सकती है।
इन समस्याओं को नजरअंदाज करने पर यह समस्याएं आगे चलकर बड़ी पीड़ादायक हो सकती है। पुरुषों के लिंग पर रेडनेस, खुजली, दाने आदि हो सकते हैं। एसटीडी के अलावा विभिन्न तरह के स्किन इन्फेक्शन से भी आपकी पेनिस में ये समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानते है कि पुरुषों के पेनिस के साथ किस किस तरह की समस्याएं हो सकती है।

स्मेग्मा
अगर आप रोज़ाना अपने लिंग को साफ नहीं करते हैं तो एक चिपचिपा दिखने वाला पदार्थ, जिसे स्मेग्मा करते हैं, लिंग की त्वचा के भीतर बन जाता है। शिश्नमल एक प्राकृतिक स्नेहक है जोकि लिंग की नमी बनाए रखता है। यह लिंग के सिर और चमड़ी के नीचे पाया जाता है। यदि शिश्नमल चमड़ी में बनाता है तो इससे
बदबू आना, बैक्टीरिया का पनपना, जलन और ब्लानिटिस हो जाता है।

ब्लानिटिस
स्वच्छता की कमी के अलावा साबुन, दवा या कंडोम की वजह से होने वाली त्वचा में जलन के कारण पेनिस के फॉरस्किन पर ब्लानिटिस हो जाता है।

सीबमयुक्त त्वचाशोथ
इसमें भी एक स्किन समस्या है, जो पेनिस को प्रभावित कर सकती है। इसमें स्किन पर लाल निशान और खुजली होने लगती है। फॉरस्किन के आसपास रेशेज और लाल चकते हो सकते है।

स्केबीज-
स्कैबीज घुन से होने वाला खुजली वाला त्वचा का संक्रमण है। इसके अंडो और मल से होने वाले एलर्जिक प्रतिक्रिया के कारण रोगी को दाने या मुंहासे होते हैं।
ये एक दर्दनाक स्किन इन्फेक्शन है, जो पेनिस को प्रभावित कर सकता है। इससे पेनिस की स्किन पर फफोले, खुजली और फोड़े हो सकते हैं।

लाइकेन प्लानस
लाइकेन प्लानस चकते और फोड़े के कारण होते हैं, जो आपके पेनिस को प्रभावित कर सकते हैं। ये बैंगनी रंग के फोड़े होते हैं। हालांकि इनके होने का कोई मुख्य कारण सामने नहीं आया है।

लोम या फोलिकुलिटिस
ये एक तरह का एक त्वचा रोग है और यह एक प्रकार का सतही पायडोरमा माना जाता है। यह एक बालकूप का संक्रमण है। बैक्टीरिया और फंगस बालों की जड़ में होने वाले रोग हैं। ये पैर, पीठ और चेहरे के अलावा लिंग पर भी हो सकते हैं। अगर पेनिस के आसपास किसी तरह के फोड़े हैं, तो शेविंग करने से बचें।

कंडोम या लेटेक्स एलर्जी
लेटेक्स एलर्जी से भी पेनिस में जलन पैदा हो सकती है। ये कंडोम के इस्तेमाल से हो सकती है। दरअसल कंडोम निर्माण में लेटेक्स का इस्तेमाल किया जाता है।

इनवर्स सोरायसिस
पेनिस में होने वाला एक आम लक्षण है। इसमें पेनिस के सॉफ्ट हिस्से पर घाव या नोक पर फोड़े हो जाते हैं। ये टाइट कपड़े पहनने या क्रीम लगाने से हो सकता है।

दाद या स्किन इन्फेक्शन
दाद या स्किन इंफेक्शन की वजह से भी पेनिस पर रिंग के आकार जैसे पैचेस बन सकते हैं। स्किन इन्फेक्शन त्वचा से त्वचा के संपर्क में आने से हो सकता है।

युरथ्राइटिस
युरथ्राइटिस (Urethritis) की वजह से ब्लैडर से निकलने वाले पेशाब की ट्यूब में इन्फेक्शन हो सकता है। इससे पेशाब करते समय जलन और खुजली हो सकती है।

यूरिनरी इंफेक्शन
मूत्र मार्ग में संक्रमण पेनिस में तीव्र बेचैनी का एक आम कारण है। ये बैक्टीरिया के कारण होता है और इसमें पेशाब में तेज जलन होती है। इसमें लिंग से एक सफेद या झागदार तरल निकलता है साथ ही पेशाब करते समय जलन या दर्द का होता है।



Click it and Unblock the Notifications
