Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
रिपोर्ट में खुलासा, जॉनसन एंड जॉनसन को पता था उसके बेबी पाउडर में है कैंसर फैलाने वाला केमिकल
बेबीकेयर के लिए अमेरिकी फार्मा कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन को लंबे समय से पता था कि उसके बनाए बेबी पाउडर में हानिकारक केमिकल एसबेस्टस मौजूद है। मीडिया रिपोर्ट के हवाले से कुछ खुफिया दस्तावेजों और सूत्रों के हवाले से यह दावा किया गया है। इसमें कहा गया है कि 1971 से लेकर 2000 तक कंपनी के बेबी पाउडर की टेस्टिंग में कई बार एसबेस्टस मिलाया गया।
रिपोर्ट में सामने आया है कि जॉनसन एंड जॉनसन के अधिकारियों से लेकर प्रबंधकों, वैज्ञानिकों, डॉक्टरों और वकीलों तक की भी पता थी, लेकिन उन्होंने यह बात छिपाए रखी। अमेरिकी रेगुलेटर्स की योजना थी कि कॉस्मेटिक टैल्कम पाउडर में एसबेस्टस की मात्रा सीमित की जाए। लेकिन कंपनी ने इन कोशिशों के खिलाफ रेगुलेटर्स पर दबाव बनाया। इसमें उन्हें कामयाबी भी मिली।

सालों बाद कैंसर होने की समस्या
विश्व स्वास्थ्य संगठन और अन्य संस्था के अनुसार, किसी भी मायने में एसबेस्टस का उपयोग करना बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है। ये तत्व कितना खतरनाक हो सकता है कि इस बात का अंदाजा आपको इस बात से मालूम चल जाएगां कि इसे सूक्ष्म मात्रा में इस्तेमाल करने पर भी ये जहरीला तत्व शरीर में रहकर सालों बाद कैंसर की समस्या उत्पन्न कर सकता है।
कैंसर की शिकायत लेकर लोग आए थे सामने
जॉनसन एंड जॉनसन के बेबी पाउडर में हानिकारक केमिकल होने के काफी समय से कई बार आरोप लगे हैं। हालांकि, जुलाई में अमेरिका की सैंट लुइस कोर्ट ने कंपनी के पाउडर में कैंसर फैलाने वाला केमिकल 'एसबेस्टस' मिलने के बाद उस पर 4.7 अरब डॉलर (करीब 34 हजार करोड़ रुपए) का जुर्माना लगाया था। यह राशि उन 22 महिलाओं और उनके परिवारों को दी गई जिन्होंने पाउडर की वजह से कैंसर होने का दावा किया था। यह पहला मामला था जब एसबेस्टस की वजह से कैंसर होने का पता चला।

जॉनसन एंड जॉनसन ने नकारे आरोप
रिपोर्ट के मुताबिक, वही इस बेबी केयर प्रॉडक्ट के लिए जानें जाने वाला जॉनसन एंड जॉनसन ने ये सभी आरोप नकारे हैं। कंपनी का कहना है, यह उन सभी टेस्ट्स से ध्यान हटाने की कोशिश है जो दावा करते हैं कि हमारे पाउडर में कोई हानिकारक पदार्थ मौजूद नहीं है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
