Latest Updates
-
पित्त दोष क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इसे संतुलित रखने के आसान उपाय -
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स
शरीर के इन पार्ट को छूने से हो जाती है बीमारियां
आपने अपने आसपास नोटिस किया होगा कि कई बार आप या दूसरे लोग खाली वक्त पर या तो कान खुजला या नाक में अंगुली कर रहे होते है। आपको मालूम नहीं होगा लेकिन बेवजह अपने अंगों को हाथ लगाना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
जी हां, आपने सही सुना बार-बार अंगों के साथ छेडछाड आपको बीमार कर सकता है। कुछ रिसर्च में भी ये बात सामने आई है कि शरीर के कुछ सेंसेटिव पार्ट को बार बार छूने से आप बीमार पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं शरीर के वो पांच अंग जिनको बार-बार टच करने से आपको गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

चेहरे पर
अगर आप बार बार चेहरे पर बिना वजह से हाथ लगाते है तो इससे चेहरे पर मुंहासों समेत कई तरह की समस्या हो सकती है। क्योंकि आप दिनभर में सैकड़ों जगह बैठते है और आप दूसरी जगहों को हाथ लगाते है, बिना हैंडवॉश किए चेहरे को छूने से कई तरह के इंफेक्शन की वजह बन सकते हो।
आंख
आंखें शरीर में सबसे महत्वपूर्ण अंग होने के साथ-साथ सबसे ज्यादा संवेदशील भी होती हैं आंखें इसलिए इसको लेकर हमेसा शतर्क रहना चाहिए। ज्यादातर लोग बार-बार आंखों को मलते रहते हैं। ऐसा करने से बचना चाहिए क्योंकि आंखों में बहुत जल्द इंफेक्शन हो जाता है।
नाक
आंख, कान की ही तरह नाक भी हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है। अक्सर लोगों को नाक में उंगली डालकर साफ करते हुए देखा जा सकता है। नाक में उंगली डालकर साफ करने की आदत से बचना चाहिए यह नोजल इंफेक्शन का कराण बन सकता है।
मुंह
कई लोगों में यह आदत पायी जाती है कि वो अपने मुंह में बार-बार उंगली या हाथ डालते रहते हैं। यह हेल्थ के लिए बहुत खतरनाक होता है। भले ही आपका हाथ साफ हो लेकिन आप काम करते हुए हाथ में कई तरह के बैक्टीरिया को लेकर चलते हैं जो मुंह में हाथ डालने पर अंदर चले जाते हैं और गंभीर बीमारियों का कारण बनते हैं।
कान
आपने देखा होगा कि लोग ज्यादातर बार-बार कानों में अंगुली डालते रहते हैं। ऐसा करने से बचना चाहिए नहीं तो आपके हाथों की गंदगी से आपके कान में इंफेक्शन का खतरा रहता है। कुछ लोग कान को साफ करने के लिए माचिस की तिलीयों का प्रयोग करने लगते हैं, ऐसा बिल्कुल न करें आपके कान का ईयर कैनाल डैमेज हो सकता है।
एनल
हमारी रोजाना की दिनचर्या में एनल का ध्यान रखना सबसे महत्वपूर्ण होता है। एनल में हाथ लगाना बीमारियों को दावत देना होता है क्योंकि एनल में बहुत से बैक्टीरिया होते हैं इसलिए उसके छुने के बाद आप शरीर के किसी भी अंग को या कपड़ो के संपर्क में आते हैं तो इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications