Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
इन संकेतों से जाने कि आप आवश्कता से कम पानी पी रहें हैं..

पानी हमारे स्वस्थ शरीर के लिए सबसे मुख्य तत्वों में से एक है जो हमें स्वस्थ बनाएं रखने के साथ बीमारियों से भी बचाता हैं। हमारा शरीर 50 से 70 प्रतिशत पानी के वजह से ही बना हैं। इसलिए हमारे शरीर में पानी की कमी के वजह से कई समस्याएं हमें घेर सकती हैं। आमतौर पर माना जाता है कि एक दिन में आठ गिलास के लगभग पानी पीना सेहत के लिए बेहतर जरूरी होता है, वैसे शरीर में पानी की कमी के साथ अधिकता भी अच्छी नहीं होती। हां पर पर्याप्त मात्रा में पानी की आपूर्ति शरीर को जरूर होनी चाहिए, जब शरीर में पानी की कमी होने लगती हैं, तो शरीर अपने आप ही कुछ संकेत देने लगता है।
पानी पीने से शरीर की सारी गंदगी साफ हो जाती है और खून भी साफ होता है तथा शरीर स्वस्थ रहता है। वहीं पानी की कमी हो तो डिहाइड्रेशन होता है।
आइए जानते हैं कि किन संकेतों से मालूम चलता है कि हमारे शरीर में पानी की कमी हो गई हैं।

कब्ज
कुछ लोग पेट साफ न होने या फिर कब्ज के कारण परेशान रहते हैं। पानी की कमी का असर पेट पर भी पड़ता है। इससे पाचन क्रिया सही तरीके से नहीं हो पाती। इसके लिए जरूरी है कि भरपूर पानी पिएं। पानी के आभाव में आंतें साफ नहीं हो पाती है। इस वजह से कब्ज की समस्या हो जाती है।

यूरिन
अगर आपको यूरिन कम आता है, तो इसका मतलब यह है कि शरीर में पानी की कमी है। दिन में 6 से 7 बार यूरिन जाना चाहिए। अगर ऐसा नहीं है, तो पानी ज़्यादा से ज़्यादा पिएं।

ड्राई स्किन
आप अच्छे से हर रोज़ मॉइस्चराइज़र लगाते हैं, लेकिन फिर भी आपकी स्किन ड्राई है। हाइड्रेड स्किन के लिए बहुत जरुरी है कि आप ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं।

बैचेनी या सिरदर्द
अगर आपको बहुत ज़्यादा सिरदर्द होता है, खासकर की तब जब आप हिलते हैं, तो इसका मतलब यह है कि आपके शरीर में पानी की कमी हो गई हैं।

मुंह का सूखापन
कई लोगों का मुंह बार-बार सूखता है और फिर ही वो पानी पीते हैं। दरअसल, यह संकेत शरीर में पानी की कमी का है। इसीलिए, खुद को हाइड्रेटेड रखें।

मुंह से बदबू आना
पानी नहीं पीने से सांसो से बदबू आनी शुरु हो जाती है इसका असर आपकी सांसों पर पड़ता है। पानी की कमी की वजह से मुंह में लार कम उत्पन्न होती है और मुंह शुष्क और बदबूदार हो जाता है।

भूख लगना
भूख को प्यास के साथ कभी मिक्स ना करें। अगर आपको खाना खाकर भी भूख लगता है, तो पहले 1 गिलास पानी पिएं और फिर खाना खाएं।

चक्कर आना
अगर आपको बार-बार चक्कर आ रहे हैं, तो इसका मतलब यह है कि डिहाइड्रेशन की वजह से ऐसा हो सकता है इसलिए समय समय बार पानी पीएं।

ज्वाइंट पेन
पानी न पीने या शरीर में पानी की कमी के कारण अक्सर घुटनों और जोड़ों में दर्द की समस्या बनी रहती है। विशेषज्ञों की मानें तो हर व्यक्ति को पानी की भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए।

मसल्स में दर्द
शरीर में पानी की कमी होने से मांसपेशियों में दर्द की समस्या हो जाती है। अक्सर जिम के बाद लोग पानी सही मात्रा में नहीं पीते हैं, जिसके कारण मसल्स में दर्द होने लगता है।



Click it and Unblock the Notifications