Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
बैंगनी आलू खाने के फायदे, जवां बनाए और कैंसर दूर भगाए
आलू की सब्जी हमारे यहां सबसे ज्यादा पसंदीदा सब्जियों में से एक है। हमारे घरों में कई मौको पर आलू की सब्जियां बनाई जाती है। आलू तो आपने कई बार खाएं होंगे लेकिन क्या आपने पर्पल यानी बैंगनी आलू खाएं हैं। जो लोग ताउम्र जवां और सुंदर दिखने चाहते है उन्हें तो इन आलूओं का सेवन करना चाहिए। दिखने में बैंगनी आलू चुकंदर की तरह लगता है। लेकिन जब इसे खाते हैं तो आलू का सामान्य स्वाद आता है।
जामुनी रंग का यह आलू जंगली आलू और सामान्य आलू के संकरण से पैदा किया गया है। इन आलूओं पर कई शोध हो चुके हैं। आइए जानते है इन बैंगनी आलूओं को खाने के फायदे।

अरारोट की मात्रा होती है अधिक
सामान्य आलू के मुकाबले इन आलू में अरारोट की मात्रा बहुत कम होती है। इसी कारण इसका रंग जामुनी होता है, लेकिन खाने पर इसका स्वाद आलू वाला ही है। जामुनी रंग के इस आलू को जंगली आलू और सामान्य आलू से बनाया गया है। उबालने पर भी इसका रंग वैसे ही चमकदार और जामुनी जैसा ही रहता है।

कैंसर को रखें दूर
विशेषज्ञों की मानें तो बैंगनी आलू सहित रंगीन पौधों में बायोगैक्टिक यौगिकों होते हैं। जैसे कि एंथोकायनिन और फिनोलिक एसिड जो कि कैंसर के ट्रीटमेंट में मदद करते हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि इन यौगिकों का एक मोलेक्युलर लेवल पर काम करना कैंसर रोकथाम की दिशा में पहला कदम हो सकता है।

एंटी-एजिंग गुण मौजूद
बैंगनी दिखने वाले इन आलूओं में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा बहुत अधिक होती है जो आपके शरीर में फ्री रैडिकल से लड़कर आपके चेहरे को बुढ़ापे से बचाता है।

फ्लैवोनोइड्स के एंथोसाइनिन से भरपूर
जामुनी रंग के आलू का बाहरी छिलका गहरा नीला, लगभग काला होता है। जबकि अंदरूरी हिस्सा गहरा नीला या जामुनी होता है। पकने के बाद भी इनका जामुनी रंग बरकरार रहता है। फ्लैवोनोइड्स के एंथोसाइनिन से भरपूर यह आलू फ्रांस में पाया जाता है। अन्य तरह के आलू की तुलना में इसकी उपज और ग्रोथ कुछ देर से होती है।



Click it and Unblock the Notifications
