Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
वैकेशन कब्ज, जानिए क्यों ट्रेवल के दौरान नहीं आती है पॉटी?
जब कभी हम वैकेशन पर जाते है तो डेली रुटीन से एक ब्रेक लेकर थोड़ा रिलेक्स होने के बारे में सोचते है। वैकेशन पर जाने से पहले ही हम सारी तैयारी कर लेते है। जैसे अच्छे कपड़े लेना, जरुरत का सामान। लेकिन यात्रा के दौरान अक्सर सबको एक समस्या होती है, वो है कब्ज की। जी हां, वैकेशन के दौरान कब्ज होना एक बहुत बड़ी समस्या होती है। अगर जगह आपकी पसंद की नहीं है और आपके बॉडी का अलार्म थोड़ा सा भी बिगड़ जाता है तो कब्ज की शिकायत होने लगती है। ट्रेवल के दौरान कब्ज की समस्या से कैसे छुटकारा पाएं।
ट्रेवल के दौरान कब्ज को वैकेशन इंड्यूस कॉन्स्टिपेशन को (VIC) के रूप में जाना जाता है, यह एक वास्तविक समस्या है। ये गैस्ट्रिक परेशानियों के विपरीत जब वैकेशन के दौरान आपका वॉशरुम जाने का समय ऊपर नीचे हो जाता है। खासकर अगर आप बस से यात्रा कर रहे हैं या फिर आपको आपके अनुकूल टॉयलेट या स्थान नहीं मिला तो यह समस्या होती है। वैकेशन कॉस्टिपेशन आपकी छुट्टी खराब करने के अलावा स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा कर सकता है।

टाइम की अनियमिता के कारण
हर किसी का सुबह एक फिक्स टाइम होता है जब वो फ्रेश होते है। अक्सर ट्रेवल के दौरान बाथरुम नहीं मिलने के कारण या बस से सफर करने पर स्टॉप नहीं आने से भी ये समस्या होने लगती है।

पब्लिक टॉयलेट शेयर करने से बचने के लिए
कई लोगों में इंफेक्शन के डर से पब्लिक टॉयलेट शेयर करने को लेकर बहुत बड़ा फोबिया होता है। इसलिए लोग अक्सर ट्रेवल के दौरान बाहर टॉयलेट शेयर करने से बचते है। इस वजह से लोग मल त्यागने से बचते है और इस वजह से भी कब्ज की समस्या हो जाती है।

अदरक वाली चाय का सेवन करें:
अदरक में एंटीऑक्सीडेंट और जींजेरोल नामक तत्व मौजूद होता है जो आपके कब्ज की समस्या को दूर रखने में मदद करता है। इसके अलावा अदरक वाली चाय आपके ब्लड सर्कुलेशन को भी बूस्ट करता है और आपके पाचन को भी बेहतर रखता है।

थोड़ा चलें
अगर आप ट्रेन या फ्लाइट से ट्रेवल कर रहे है तो थोड़ा बहुत चल लें क्योंकि एक जगह ज्यादा देर तक बैंठने से आपके बाउल के लिए अच्छा नहीं होता है। थोड़ा हिलने से बॉडी स्ट्रेच होती है। हल्की एक्सरसाइज से पेट में बाउल्स मूवमेंट करते जिससे पेट में प्रेशर बना रहता है।

हाइड्रेड रहें
पानी आपके शरीर को हाईड्रेटेड रखता है और साथ ही आपके शरीर के टॉक्सिंस को भी नष्ट करता है। इसलिए यात्रा के दौरान अधिक से अधिक पानी पिएं ताकि आपका पेट स्वस्थ रहे और आपको कब्ज की समस्या का सामना ना करना पड़ें

कैफीन और एल्कोहल का सेवन ना करें:
कैफीन और एल्कोहल आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता है। इनका सेवन आपके पेट की समस्या को बढ़ावा देता है। जब भी आप यात्रा कर रहे हो तो इनके सेवन से जरूर बचें।

स्वस्थ खाद्य पदार्थ का सेवन करें
स्वस्थ और पौष्टिक खाद्य पदार्थ ना सिर्फ आपके स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है बल्कि आपके कब्ज की समस्या को भी नियंत्रित रखता है। ऐसे में यात्रा के दौरान आपको अपने साथ स्वस्थ खाद्य पदार्थो को जरूर रखना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
