Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
दूध को बार-बार उबालकर पीना होता है सेहत के लिए हानिकारक, जानें कैसे?
आपने सुना होगा कि दूध को उबालकर ही पीना चाहिए ताकि उसमें मौजूद सूक्ष्म जीवाणु नष्ट हो जाएं। लेकिन दूध को बार-बार उबालकर पीना शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। दूध में शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्व मौजूद होते है। दूध में कैल्शियम, वसा, प्रोटीन, फास्फोरस, विटामिन बी12, विटामिन ए और राइबोफ्लेविन जैसे कई स्वास्थ्य वर्धक तत्व हमें सिर्फ दूध पीने से मिलते हैं।
जो हमारी हड्डियों और दांतों को मजबूत करने के साथ-साथ ऊर्जा भी देते हैं। बार-बार दूध को उबालने से ये सभी पौष्टिक तत्व नष्ट हो जाते है। आइए जानते है दूध को ज्यादा उबालने के नुकसान।

खत्म होते है पोषक तत्व
एक स्टडी के अनुसार केवल 17% महिलाएं ही इस बात को जानती हैं कि बार-बार दूध उबालने से इसके पोषक तत्व खत्म होने लगते हैं। जबकि 59% महिलाएं मानती हैं कि दूध को बार-बार उबालने से पोषक तत्व बढ़ते हैं और 27% मानती हैं कि पोषक तत्वों पर कोई असर नहीं पड़ता।
उबालते वक्त इस बात का रखें ध्यान
दूध के पोषक तत्व को बरकरार रखने के लिए दूध को बार-बार न उबालने से बचना चाहिए। इसके अलावा अगर दूध को उबालना ही पड़े तो ध्यान रखें कि इसे दो से 3 मिनट से अधिक देर तक न उबालें। जब तक दूध आंच पर रखा हो, उसे किसी चम्मच या कलछी से हिलाते रहें।
कम ही उबालें
कोशिश करें कि दूध को उबालने के कुछ समय बाद उसे चुल्हे से उतार लें। ज्यादा देर तक इसे उबालते रहना ठीक नही है। दूध को एक बार उबालने के बाद उसे फ्रीज में रख दें। ज्यादा जरूरी हो तभी उबालें। कोशिश करें कि एक या दो बार उबालने के बाद ही दूध को प्रयोग में ले लिया जाए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
