Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
लीवर सिरोसिस ने ले ली थी मीना कुमारी की जान, जानिए कारण और लक्षण

आज गूगल डूडल ने मीना कुमारी के 85 वीं बर्थ डे की याद दिला दी। मीना कुमारी जो बॉलीवुड में ट्रेजडी क्वीन के नाम से जानी जाती थी। 92 फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग के बदौलत पकीजा, साहब बीबी और गुलाम, बैजू बावरा और जैसी कई फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ दी।
पकीजा के रिलीज होने के कुछ समय बाद ही मीना कुमारी की तबीयत बिगड़ती ही चली गई और लीवर सिरोसिस के वजह से उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
इस खूबसूरत अदाकारा ने जन्मदिन के मौके पर जानते है लीवर सिरोसिस के बारे में।

क्या है लीवर सिरोसिस
डब्लूएचओ के अनुसार 2017 में भारत में ही करीब ढाई लाख लोग लीवर सिरोसिस की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं। सिरोसिस तब उभरकर सामने आता है जब
बड़े पैमाने पर लीवर की कोशिकाएं नष्ट हो जाती हैं और उनकी जगह फाइबर तंतु ले लेते हैं। साथ ही लीवर की बनावट भी असामान्य हो जाती है, जिससे पोर्टल हाइपरटैंशन की स्थिति पैदा हो जाती है। सिरोसिस लीवर के कैंसर के बाद सबसे गंभीर बीमारी होती है। इस बीमारी का अंतिम इलाज लीवर प्रत्यारोपण (ट्रांसप्लांट) होता है।
लीवर सिरोसिस के कारण
लीवर सिरोसि होने की पीछे सबसे बड़ी वजह अत्यधिक मात्रा में शराब का सेवन करना है। हेपेटाइटिस बी और वायरल सी का संक्रमण होने पर भी लीवर सिरोसिस की समस्या बढ़ जाती है। इसके अलावा रक्त में आयरन की अधिकता की वजह से भी लीवर सिरोसिस होने की समस्या रहती है। इसके अलावा मोटापा व डायबिटीज भी लीवर सिरोसिस का प्रमुख कारण हैं।
लीवर सिरोसिस के लक्षण
पेट में सूजन व दर्द होना
लिवर सिरोसिस में पेट में अस्सिटेस नामक एक द्रव्य बन जाता है। इसकी वजह से रक्त और द्रव्य में प्रोटीन और एल्बुमिन का स्तर बन जाताहै जिस वजह से इतनी सूजन आ जाती है कि पेट गुब्बारे जैसा दिखने लगता है साथ ही इस वजह से पेट में दर्द भी शुरू हो जाता है।
पीलिया होना
यदि त्वचा की रंगत चली जाए और आंखें पीली दिखाई देने लगें तो यह लिवर में खराबी होने का एक मुख्य लक्षण होता है।
पेशाब का रंग परिवर्तित हो जाना
शरीर में बिलीरूयूबिन की मात्रा अधिक हो जाने की वजह से रक्त के द्वारा यूरिन से निकलता है, जो यूरिन के रंग को गहरा बना देती है। यदि कई दिनों से किसी व्यक्ति को ऊपर बताएं गए लक्षण खुद के शरीर में समझ में आते है और उसे पेशाब भी गाढ़ा पीली हो तो जल्द ही डॉक्टर के पास जाएं।
मतली, उल्टी या एसिटिस होना
यदि किसी व्यक्ति को हर उल्टी आती हों या एसिटिस रहती हो तो यह इस बीमारी का प्रारम्भिक संकेत है। क्योंकि लीवर सिरोसिस की शुरूआत में मरीज को मतली और उल्टी महसूस होती है।
लीवर सिरोसिस का इलाज
- लीवर सिरोसिस का इलाज उसके असल वजह और लीवर कितने हद तक क्षति हो चुका है उस पर भी निर्भर करता है। लीवर के क्षति को कम करने के लिए इसे मुख्य वजहों को जानकर इलाज करना जरुरी होता है।
- जो लोग बहुत ज्यादा शराब पीते है उन्हें शराब को पूरी तरह अवॉइड करना होगा।
- कई लोग तो शराब का सेवन भी नहीं करते है लेकिन फिर भी फैटी लीवर की वजह से इसकी चपेट में आ जाते है इसलिए बढ़ते वजन को नियंत्रित करके लीवर सिरोसिस से बचा जा सकता है।
- मेडिकेशन के जरिए भी लीवर सिरोसिस से छुटकारा पा सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
