Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अनसेफ सेक्स से होता है माइकोप्लाज्मा जेनिटेलियम, कर सकता है महिलाओं को बांझ!
माइकोप्लाज्मा जेनिटेलियम (MG) नामक एक नई सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिसीज (STD's) सामने आया है। जिसके बारे में कहा जा रहा है कि समय रहते अगर इस बीमारी की समस्या का हल नहीं खोजा गया तो ये आने वाले समय में ये HIV जितना खतरनाक हो सकता है।
ये सेक्सुअली डिसीज, अनसेफ सेक्स की वजह से फैलता है। इन दिनों माइकोप्लैज़्मा जेनिटेलियम (MG) विशेषज्ञों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर समय पर इस बीमारी के लक्षण नहीं पहचानें गए, तो यह एंटीबायोटिक दवाओं के प्रति काम करना बंद कर देता है।

जिससे बाद में इलाज करना मुश्किल हो जाता है। ये बीमारी आने वाले समय में काफी खतरनाक साबित हो सकती है।
बीमारी के शुरुआती लक्षण
माइकोप्लाज्मा जेनिटेलियम के लक्षण बहुत हद तक क्लैमीडिया और गोनोरिया जैसे यौन संचारित रोग की तरह ही है। जरुरी नहीं है कि इसके लक्षण पहचान में आ जाएं। ऐसे में बहुत हद तक यह संभव है कि आपको इसके बारे में कभी पता ही न चले। विशेषज्ञों की मानें तो माइकोप्लैज़्मा जेनिटेलियम (MG) बीमारी के कोई शुरुआती लक्षण नहीं होते, लेकिन इससे महिला और पुरुष, दोनों के जननांगों में संक्रमण हो सकता है। इस बीमारी के चपेट में आने से दोनों में डिस्चार्ज होने की समस्या देखी जा सकती है। ये बीमारी इतनी खतरनाक है कि इससे औरतों में बांझपन भी हो सकता है। इसके शुरुआती लक्षण समझ में नहीं आने के कारण इसका इलाज भी मुश्किल है और अगर इलाज ठीक से न हो तो इस पर एंटिबायॉटिक्स का असर भी खत्म हो जाता है।
क्या है माइकोप्लैज़्मा जेनिटेलियम?
माइकोप्लाज़्मा जेनिटेलियम एक जीवाणु है जिससे पुरुषों और महिलाओं को पेशाब के रास्ते में सूजन हो सकती है। इसका नतीजा दर्द, रक्तस्राव और बुखार के रूप में देखने को मिलता है। HIV की तरह ही असुरक्षित यौन संबंध को इस बीमारी की सबसे बड़ी वजह बताया जा रहा है। इस बीमारी के बारे में पहली बार ब्रिटेन में 1980 के दशक में पता चला था। उस समय सिर्फ 1 से 2 फीसदी आबादी ही इस STD's से प्रभावित थी। MG की जांच के लिए हाल में कुछ टेस्ट किए गए हैं, लेकिन ये सभी अस्पतालों में उपलब्ध नहीं हैं। इसका इलाज, दवाइयों और एंटीबायॉटिक्स से मुमकिन है।
इस बीमारी का इलाज
पॉलिमेरस चेन रिएक्शन स्टडी (polymerase chain reaction study) नामक एक टेस्ट के जरिए इस बीमारी का अध्ययन कर डिस्चार्ज का पता किया जा सकता है। इसका उपचार एंटीबायोटिक दवाओं के जरिए संभव है, लेकिन यह उपचार संक्रमण के शुरुआती दिनों में ही प्रभावी होता है। यदि बीमारी का पता नहीं चल पाता है, तो यह एंटीबायोटिक प्रतिरोध (antibiotic resistance) का कारण बन सकती है। दवाई जैसे एरिथ्रोमाइसिन डॉक्सीसाइक्लिन से इलाज संभव है, लेकिन मरीज पर ट्रीटमेंट का असर नहीं होता, तो क्विनोलोन्स (quinolones) का इस्तेमाल करर इस बीमारी का इलाज किया जाता है। हालांकि, आपको कोई भी ऊपर दिए गए लक्षण नजर आएं, तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।
इससे बचाव
अन्य यौन संचारित रोगों की तरह कंडोम के बेहतर इस्तेमाल से इस रोग से बचा जा सकता है। सुरक्षित यौन संबंध ही इस रोग से बचाव का सबसे सही और आसान उपाय है। इसके अलावा रिसर्च की माने तो प्यूबिक हेयर को ट्रिम, वैक्स या शेव करने के कुछ दिनों तक यौन संबंध बनाने से परहेज करना चाहिए क्योंकि इसकी वजह से भी कई तरह के STD's होने के ज्यादा सम्भावनाएं रहती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
