Latest Updates
-
बार-बार पेशाब आना इन 5 बीमारियों का होता है संकेत, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय -
Parivartini Ekadashi 2026: कब है परिवर्तिनी एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण का समय -
International Day of Peace 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस? जानिए इसका इतिहास, महत्व व थीम -
World Gratitude Day 2026: जिन्होंने हर सुख-दुख में दिया आपका साथ, उन्हें इन खूबसूरत संदेशों से कहें शुक्रिया -
किस विटामिन की कमी से चक्कर आते हैं? जानें कैसे करें कमी को पूरा -
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार बने माता-पिता, एक्ट्रेस ने राधा अष्टमी पर दिया बेटी को जन्म -
Oscars 2027: सिर्फ 90 लाख कमाने वाली ‘गोंधल’ ने 33 फिल्मों को पछाड़ा, बनी भारत की ऑफिशियल एंट्री -
Mahalaxmi Vrat Katha: महालक्ष्मी व्रत में जरूर पढ़ें ये कथा, मां लक्ष्मी पूरी करेंगी हर मनोकामना -
Mahalaxmi Vrat 2026: महालक्ष्मी व्रत आज से शुरू, जानें पूजा विधि, नियम और महत्व -
Radha Ashtami Vrat Katha: राधा अष्टमी पर पढ़ें यह व्रत कथा, किशोरी जी के साथ श्री कृष्ण का मिलेगा आशीर्वाद
टाइट कपड़े पहनने से कांस फेस्टिवल में ये एक्ट्रेस हुई बेहोश, जाने तंग कपड़े पहनने के नुकसान
कांस फिल्म फेस्टिवल में 21 वर्षीय हॉलीवुड एक्ट्रेस एले फैनिंग सोमवार रात एक डिनर पार्टी के दौरान अचानक बेहोश होकर कुर्सी से गिर गई। होश में आने के बाद एक्ट्रेस ने बताया कि ज्यादा टाइट ड्रेस पहनने के वजह से वो बेहोश हो गई थी। दरअसल ज्यादा टाइट कपड़े पहनने से कई तरह की समस्या हो सकती है।
अगर आपको भी बहुत ज्यादा टाइट कपड़े पहनने का शौक है, तो सावधान हो जाइए। टाइट कपड़े पहनना बहुत लोगों की पसंद होती है, उन्हें लगता है ऐसा पहनने से हम ज्यादा स्मार्ट नजर आएंगे। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। ऐसा करने से एक दिन आपके सेहत को भारी नुकसान हो सकता है। एक रिसर्च में भी ये बात सामने आ चुकी है कि बेहद टाइट कपड़े पहनने से आपके सेहत के लिए सही नहीं है, जानें क्या है नुकसान।

उठने बैठने में दिक्कत
बहुत ज्यादा टाइट कपड़े पहनने से आपको उठने-बैठने में तो दिक्कत होती ही हैं साथ में आपके शरीर का शेप खराब हो जाता है। यही नहीं इससे आपकी बॉडी को भी नुकसान पहुंचता है।

जोड़ों में होता है दर्द
लंबे समय तक टाइट कपड़े पहनकर रखने से आपके जोड़ों पर दबाव पड़ता है। आपकी रीढ़ की हड्डियां, पेट और कमर के निचले हिस्से की हड्डियां कमजोर हो जाती है। पेट और कमर में हमेशा दर्द रहता है। ज्यादा टाइट कपड़े पहनकर आप आसानी से चल नहीं सकते हैं और छलांग लगाने में भी आपको दिक्कत आ सकती है। ऐसे में कोशिश करें ज्यादा टाइट कपड़े न पहने।

सांस लेने में दिक्कत
ज्यादा देर तक टाइट कपड़े पहनने से सांस लेने में भी दिक्कत होने लगती है। इससे शरीर में ऑक्सीजन प्रवाह पर दबाव पड़ता है जिस वजह से घबराहट और बैचेनी होने के साथ ही बेहोश होने की स्थिति भी हो सकती है। इसके अलावा ज्यादा ही टाइट कपड़े पहनने से खून प्रवाह भी बाधित हो सकता है।

नसें दब जाती है।
टाइट जींस या फिर लैगिंग पहनने से आपके पैरों की नसें दब जाती हैं जिससे आपके शरीर में झंझनाहट, सुन्न पड़ना या फिर दर्द होना शुरू हो जाता है। कई बार पैरों में दर्द होना भी शुरू हो जाता है। कई बार पैरों में जलन भी होने लगती है।

पेट में दिक्कत
ज्यादा टाइट जीन्स या फिर स्कर्ट पहनने से आपके पेट में दिक्कत आ सकती है। ज्यादा टाइट कपड़े पहनने से आपके पेट का फूड पाइप दब जाता है जिससे आपके फूड पाइप में एसिड बनना शुरू हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
