Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus:शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति
दिखने में लीची जैसा होता है ये फल, फायदे सुन आप भी इसे खाना चाहेंगे
फल तो हर सीजन में खाना चाहिए लेकिन क्या आपने रामबुतान फल के बारे में सुना है? ये फल लीची जैसा दिखता है हालांकि आम बाजार में ये कम देखने को मिले लेकिन सुपरमार्केट्स और ऑनलाइन स्टोर से आप इसे आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इस फल की बाहरी परत पर बाल जैसे रैशे निकले होते हैं। दक्षिण-पूर्व एशिया में बहुतायत पाया जाने वाला रामबुतान स्वादिष्ट और गुणकारी फल है।
इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी, कॉपर, प्रोटीन, आयरन पाया जाता है। धीरे-धीरे दुनियाभर में इस फल को लेकर डिमांड काफी बढ़ी हैं। इस फल के सेवन से कई गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रहा जा सकता है।

ये पोषक तत्व होते हैं
100 ग्राम रामबुतान में लगभग 84 कैलोरी और 0.1 ग्राम फैट होता है। इसमें 0.9 ग्राम प्रोटीन और लगभग 28 प्रतिशत आयरन होता है। इस फल के 100 ग्राम में विटामिन-सी का 40 प्रतिशत हिस्सा होता है।

लीची और रामबुतान में अंतर
लीची, रामबुतान से थोड़ी छोटी होती है। इसकी भी त्वचा लाल रंग की होती है, लेकिन रामबुतान की तुलना में खुरदरी होती है। लीची का गुदा भी सफेद होता है, लेकिन इसका स्वाद रामबुतान से अलग होता है। इसके गुदे के अंदर भी बड़ा बीज होता है। लीची की त्वचा ज्यादा मोटी नहीं होती है यानी आप इसे आसानी से छिल सकते हैं।

हड्डियों को मजबूत बनाता है
रामबुतान फल में भरपूर मात्रा में फास्फोरस पाया जाता है, जो हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से लंबे समय तक हड्डियां मजबूत रहती हैं।

डायबिटीज में फायदेमंद
एक चीनी स्टडी के मुताबिक, इस फल के साथ इसका छिलका भी काफी गुणकारी है. इसके छिलके में एंटी-डायबिटिक गुण पाए जाते हैं, जो डायबिटीज की बीमारी में फायदेमंद साबित होते हैं।

स्किन के लिए फायदेमंद
रामबुतान फल का बीज स्किन को हेल्दी बनाने के काम करता है, इसके बीजों से बने पेस्ट को चेहरे पर लगाने से स्किन के दाग-धब्बे दूर होने के साथ स्किन में निखार भी आता है। ये फल स्किन को हाइड्रेट करने का काम भी करता है। रोजाना चेहरे पर इसके बीज का पेस्ट लगाने से स्किन कोमल और मुलायम बनती है। नियमित रूप से बीज का पेस्ट उपयोग करने से आपकी त्वचा नरम और चिकनी हो सकती है और चेहरे के टेक्स्चर में भी सुधार हो सकता है।

डाइजेशन को बेहतर करता है
रामबुतान फल में मौजूद फाइबर डाइजेशन में सुधार करता है, जिससे कब्ज की समस्या दूर हो जाती है। इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण आंतों में मौजूद बैकटीरिया को नष्ट करते हैं।

आयरन का स्त्रोत
रामबुतान फल आयरन से भरपूर होता है। ये शरीर की कार्यप्रणाली को दुरुस्त बनाने के लिए जरुरी होता है। इसके जरिए ही शरीर फेफड़ों तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता हैं। इसकी कमी से आयरन की कमी से कई समस्याएं हो सकती है। इस फल के सेवन से आपको भरपूर मात्रा में आयरन मिलता हैं।

स्पर्म क्वालिटी बढ़ाए
रामबुतान में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, इसलिए ये पुरुषों में स्पर्म क्वालिटी को बेहतर बनाता है। इस फल के नियमित सेवन से पुरुषों में प्रजनन क्षमता बढ़ती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
