Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
मटके का पानी पीने से पुरुषों का बढ़ता है हार्मोन, जाने कैसे रखे इसमें पानी ठंडा
गांवों में आज भी गर्मियों में गले को तर करने के लिए मटके का पानी का इस्तेमाल किया जाता है। कहते हैं मटके का पानी स्वाद में काफी अच्छा होता है. सोंधी-सोंधी महक के साथ मटके का पानी स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद में भी मिट्टी के घड़े का पानी पीना का महत्व बताया गया है।
बड़े-बुजुर्ग भी हमेशा मटके का पानी पीने की ही सलाह देते हैं। गर्मी के मौसम में मटके का पानी जितना ठंडा और सुकूनदायक लगता है, स्वास्थ्य के लिए भी उतना ही फायदेमंद भी होता है। अगर आप नहीं जानते तो जरूर जान लीजिए मटके का पानी पीने के यह बेशकीमती फायदे -

टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन बढ़ता है
मटके का पानी पीने से मेल हार्मोन (टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन) का स्तर काफी बढ़ता है। अगर आप रोजाना मटके का पानी पीते हैं, तो आपके अंदर रोग प्रतिरोधक की क्षमता बढ़ेगी।

दूर होती है जलन और एसिडिटी
मटके के पानी में अलकलाइन के गुण मौजूद होते हैं, जिसकी वजह से हमारे शरीर का PH बैलेंस रहता है। इसके साथ ही ये हमारी सेहत के लिए काफी बेहतर माना जाता है। मटके का पानी रोजाना पीने से कब्ज, पेट में जलन और एसिडिटी की समस्या दूर होती है। इसके अलावा इसे पीने से गला भी खराब नहीं होता है।

पानी को करता है शुद्ध
इसमें मृदा के गुण भी होते हैं जो पानी की अशुद्धियों को दूर करते हैं और लाभकारी मिनरल्स प्रदान करते हैं। शरीर को विषैले तत्वों से मुक्त कर आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहती बनाने में यह पानी फायदेमंद होता है।

पाचन की क्रिया
मिट्टी के घड़े का पानी का तापमान सामान्य से थोड़ा ही कम होता है जो ठंडक तो देता ही है, चयापचय या पाचन की क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है।

हार्ट के लिए भी अच्छा
मटके का पानी लकवे और दमे के पेशेंट्स के लिए फायदेमंद है। इससे हार्ट भी हेल्दी रहता है।

इस टिप्स से मटके का पानी गर्मियों में रहेगा एकदम कूल
- अगर आप मटका लेने जा रहे हैं तो ध्यान रखें कि मटका पूरी तरह से पका हुआ हो, कहीं से भी चटका हुआ न हो।
- जब आप मटका लेकर आएं तो उसे एक बार ठंडे पानी में भिगो लें, लेकिन अंदर से हाथ डालकर मटका बिल्कुल न धोएं।
- मटके में पानी भरने से पहले आप जूट की बोरी या फिर मोटा कपड़ा गीला कर इसके चारों तरफ लपेट लें। फिर उसमें पानी भरें। इससे मटके का पानी ज्याद देर तक ठंडा रहेगा।
- मटके को किसी छायादार जगह पर ही रखें ताकि उसका पानी पूरे दिन ठंडा ही रह सके।



Click it and Unblock the Notifications
