Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
कम नींद भी बन सकती है आपके पिता बनने की राह में अड़चन, रिसर्च में हुआ खुलासा
अगर आप पिता बनने की चाह रखते है तो आपको समय पर सोने की आदत डाल लेनी चाहिए। ऐसा हम नहीं बल्कि एक नई स्टडी का कहना है कि कम नींद लेने वाले पुरुषों की प्रजनन क्षमता प्रभावित हो सकती है। अगर भरपूर नींद नहीं ली गई तो पुरुषों के शुक्राणुओं की संख्या को नुकसान पहुंच सकता है। शोधकर्ताओं ने बताया कि कम सोने वाले पुरुषों के शुक्राणुओं की संख्या में गिरावट आ सकता है। उनकी प्रजनन क्षमता प्रभावित हो सकती है। इस शोध के लिए शोधकर्ताओं ने लोगों के सोने के पैटर्न और शुक्राणुओं का विश्लेषण किया। इस रिसर्च के तहत 34 से 36 साल के आसपास 104 पुरुषों को शामिल किया गया था।

इस शोध में बताया गया कि जो लोग रात के साढ़े दस बजे तक सो जाते हैं उनके शुक्राणुओं की संख्या उन लोगों की तुलना में ज्यादा रहती है जो कि रात साढ़े ग्यारह बजे सोते हैं। जो लोग छह घंटे से कम नींद लेते हैं उनके शुक्राणुओं की संख्या को नुकसान पहुंचता है। भरपूर नींद लेने से मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है। अगर आप भरपूर नींद नहीं लेते हैं तो मेटाबॉलिज्म को नुकसान पहुंचता है और शुक्राणुओं की गुणवत्ता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि कम सोने से प्रजनन क्षमता ही प्रभावित नहीं होती बल्कि अवसाद भी होता है। इस रिसर्च के मुताबिक हर चार में एक व्यक्ति लेटनाइट नेटफिलक्स देखने का आदी है जिसके चलते लोगों की सेक्सलाइफ को बर्बाद कर रही है। इसलिए बच्चें की चाह रखने वाले पुरुषों को रात में 10 से 11 बजे के बीच सो जाना चाहिए।
इसलिए अगर आप पिता बनने की कोशिश कर रहे है तो लेटनाइट जगने की आदत छोड़ समय पर बेडरुम की लाइट और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को बंद कर दें और अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
