Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
सतर्क! ठंडा-ठंडा गन्ने का जूस भी कर सकता है आपको बीमार, पीने से पहले इन बातों का रखें ख्याल
हमारे देश में गर्मियों का मौसम आते ही पूरा खानपान बदल जाता है। इस मौसम में हर कोई ताजगी और ठंडक के अहसास के लिए ज्यादात्तर मौसमी फलों का सेवन करते हैं। गर्मी आते ही गली-मौहल्ले में गन्ने की जूस की दुकानें खुल जाती है और लोग गर्मी से निजात पाने के लिए पूरे दिन की थकान गन्ने का रस पीकर दूर करते हैं। गर्मियों में गन्ने का जूस पीने में कोई दिक्कत नहीं है लेकिन कुछ लोगों के लिए ये जूस इस मौसम में जहर का काम भी कर सकता है। आज इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि किन लोगों को गन्ने का रस पीने से सावधान रहने की जरुरत है। गन्ने का रस बहुत फायदेमंद होता है।
जिसमें कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नेशियम और फॉस्फोरस जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके बावजूद ये कई लोगों की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक एक दिन में दो गिलास से ज्यादा गन्ने का रस नहीं पीना चाहिए। यदि आपको कोई बीमारी है खासकर जांडिस तो फिर इसकी मात्रा बढ़ाई जा सकती है।

खून को करे पतला
गन्ने के रस में पोलिकोसनॉल होता है जो कि खून को पतला कर सकता है जिससे रक्त का थक्का जमने में देरी होती है। इसलिए अगर आप पहले से ही खून को पतला करने के लिए कोई दवा ले रहे हैं तो गन्ने का जूस ना पिएं।

ठंड बढ़ाएं
अगर आपको बलगम या खांसी की समस्या है तो आपको गन्ने के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप गन्ने का जूस पीते हैं तो शरीर में कफ की समस्या और बढ़ सकती है।

वजन के लिए खतरनाक
अगर आपका वजन ज्यादा है तो भी आपको गन्ने का जूस नहीं पीना चाहिए। गन्ने के जूस में काफी मात्रा में कैलोरीज और शुगर होती है जो हमारे शरीर के लिए नुकसानदेह है।

पेट के कीड़े
अगर आपके पेट में कीड़े हैं या फिर पेट से जुड़ी कोई अन्य समस्या है तो गन्ने के रस का कतई सेवन न करें।

डायबिटीज हो सकता है
गन्ने का रस में नेचुरल शुगर की मात्रा अधिक होती है। अगर आप मधुमेह के रोगी हैं तो आपको गन्ने का रस नहीं पीना चाहिए। ये आपके लिए खतरनाक हो सकता है।

ताजा ही पीए
गन्ने के रस को 15 मिनट तक रखने पर यह ऑक्सीडाइज हो जाता है जिसे पीने से संक्रमण होने का ज्यादा डर लगा रहता है। इसलिए ज्यादा ताजा गन्ने के रस का ही सेवन करना चाहिए।

इस बात का भी रखे ध्यान
गन्ने का रस निकालने के लिए ज्यादातर दुकानें मशीन का इस्तेमाल करती हैं और आपको शायद न पता हो कि इन मशीनों को चलाने के लिए एक खास किस्म के तेल का उपयोग होता है। यदि ये तेल गलती से पेट में चला जाए तो इसका बुरा असर हमारे स्वास्थ्य पर देखने को मिल सकता है। और कई लोग बिना गन्ना धोएं ही सीधा इसका रस निकाल लेते है जिससे कई साइडइफेक्ट्स हो सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications