Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
कोरोना के बाद फैला‘चापरे वायरस’ का डर, इंसान से इंसान में फैलता है ये वायरस
कोरोना वायरस का खौफ अभी पूरी दुनिया में खत्म नहीं हुआ है। एक और वायरस का खतरा मंडराने लग है। बोलिविया में चापरे नामक खतरनाक वायरस के कुछ मामले सामने आए है। इस वायरस की सबसे खतरनाक बात ये है कि ये इंसान से इंसान में फैलता है।

अमेरिका के सेंटर्स फॉर डीजीज कंट्रोल (सीडीसी) ने इसकी पुष्टि कर दी है। सके असर से ऐसा बुखार होता है, जिससे मुमकिन है कि ब्रेन हेमरेज हो जाए। यह काफी कुछ इबोला जैसा है, जिसे काफी खतरनाक समझा गया था, हालांकि उस पर जल्द ही काबू पा लिया गया था।

बोलिविया चापरे
वैज्ञानिकों के मुताबिक 2019 में दो मरीजों से इस वायरस का संक्रमण बोलिविया की राजधानी ला पाज में स्थित डि फैक्टो अस्पताल के दो स्वास्थ्य कर्मियों को हुआ था। उन दोनों मरीजों में से एक की मौत हो गई। अस्पताल के दोनों कर्मचारियों की इसी संक्रमण के कारण मृत्यु हो गई। वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसे एक वायरस का अस्तित्व 2004 में बोलिविया के चापरे इलाके में पहली बार देखने को मिला था। यह इलाका राजधानी ला पाज से 370 मील दूर है। इसलिए इस वायरस को चापरे नाम दिया गया।

चूहों से फैलता है ये वायरस
ऐसा माना जाता है कि ये वायरस चूहों के जरिए मानव शरीर में पहुंचा है। विशेषज्ञों का कहना है कि जिन वायरस का संक्रमण मानव शरीर के द्रवों के जरिए होता है, उन पर काबू पाना उन वायरसों की तुलना में आसान होता है, जिनका संक्रमण सांस के जरिए होता है। कोविड-19 का संक्रमण नाक के माध्यम से होता है।

लक्षण
जिन मरीजों को इस वायरस का संक्रमण लगा, उन्हें बुखार, पेट में दर्द, उल्टी, मसूड़ों से खून निकलने, त्वचा पर छाले आने और आंखों के अंदर दर्द महसूस होने की शिकायत हुई। चूंकि इस संक्रमण का कोई इलाज नहीं है, इसलिए अभी संक्रमण लगने पर पानी चढ़ाना ही अकेला उपचार है। शुरुआत में इस वायरस के लक्षण डेंगू के समान लगने लगते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
