Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
आलूबुखारा खाने से होते हैं कमाल के फायदे, जानें इसके कुछ नुकसान भी
टमाटर जैसा दिखने वाला आलूबुखारे का फल गुलाब परिवार से आता है, जिसे आमतौर पर लोग प्लम भी कहते हैं। देखने में यह टमाटर जैसा लगता है। हम में से कई लोग इस फल का स्वाद काफी ज्यादा पसंद करते हैं आलूबुखारा इम्यून पावर को बूस्ट करने में मददगार है। क्योंकि यह विटामिन सी से भरपूर होता है। इसके अलावा इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद हैं।
अन्य पोषक तत्वों की बात की जाए तो आलूबुखारा कार्बोहाइड्रेट, आयरन, कैल्शियम, जिंक, पोटैशियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम जैसे कई तत्वों से भरपूर होता है। इस फल के सेवन से आपके सेहत को कई फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं आलूबुखारा खाने के फायदे और नुकसान-

दिल को रखे स्वस्थ
हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहने से आपका हृदय स्वास्थ्य बेहतर रहता है। आलूबुखारा का जूस पीने से ब्लड प्रेशर लेवल कम किया जा सकता है। आलुबुखारा के सेवन से आप दिल से जुड़ी बीमारी का बचाव कर सकते हैं। आपको बता दें कि हाई ब्लड प्रेशर होने से ब्लड सेल्स पर इसका दवाब बढ़ता है, जिससे दिल की बीमारियां होने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ता है।

कब्ज की परेशानी होगी दूर
आलूबुखारा में हाई फाइबर होता है, जो कब्ज की परेशानी को दूर करने में सहायक है। रिसर्च में पाया गया है कि सूखे आलूबुखारे में फेनोलिक कंपाउंड होता है, जो मल त्यागने की परेशानी को दूर करता है। वहीं, फाइबरयुक्त आहार आपके कब्ज की परेशानी को दूर कर मल को हल्का करने में आपकी मदद करता है।

कैंसर से करे बचाव
आलूबुखारा में कैंसररोधी गुण मौजूद होते हैं। एक्सपर्ट की मानें तो आलूबुखारा अर्क ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम करने में सहायक है। रिसर्च में बताया गया है कि सूखा आलूबुखारा में फाइबर और पॉलीफेनोल्स होता है, जो पेट में होने वाले कैंसर के जोखिमों को कम करने में सहायक होता है।

आलूबुखारा खाने के नुकसान
आलूबुखारा कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए इसके कोई खास नुकसान नहीं है। लेकिन कुछ लोगों को इससे एलर्जी हो सकती है। इसलिए खाने से पहले जान लें कि कहीं आपको इससे एलर्जी तो नहीं। अत्यधिक आलूबुखारा के सेवन से आपको डायरिया की शिकायत हो सकती है। दरअसल, इसमें लैक्सेटिव (पेट को साफ करने का गुण ) होता है, जो दस्त का कारण भी बन सकता है।
यह पोटैशियम से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप आलूबुखारा का सेवन अधिक करते हैं, तो आपके शरीर में पोटैशियम की मात्रा बढ़ सकती है। जिसके कारण छाती में दर्द, सांस लेने में परेशानी, जी मिचलाना जैसी कई अन्य शिकायतें होने की संभावना बढ़ जाती है।
अधिक आलूबुखारा के सेवन से गैस की परेशानी बढ़ सकती है।
आलूबुखारा कई गुणों से भरपूर होता है। इसलिए आप इसके इन गुणों का लाभ उठा सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि अधिक मात्रा में किसी भी चीज का सेवन नुकसानदेय हो सकता है। इसलिए हमेशा सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें।



Click it and Unblock the Notifications
