Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल
लौंग की सिगरेट पीना नहीं होती है हेल्दी, इसमें भी होते हैं खतरनाक तत्व
सिगरेट पीना या धूम्रपान करना सेहत के लिए खतरनाक होता है, इसके साइड इफेक्ट्स के बारे में हर कोई जानता है। लेकिन युवाओं के बीच में लौंग सिगरेट पीने का चलन बढ़ता जा रहा है क्योंकि कई लोगों को लगता है कि लौंग फ्लेवर सिगरेट, अन्य सिगरेट की तुलना में कम नुकसानदायक होता है। लौंग फ्लेवर सिगरेट में लगभग 40 प्रतिशत लौंग और 60 प्रतिशत तंबाकू होता है। कई लोग सिर्फ इसी भ्रम में लौंग सिगरेट का सेवन करते हैं क्योंकि उन्हें लगता है ये सामान्य सिगरेट की तुलना में हेल्दी होता है।
अगर आप भी इसी गलतफहमी में जी रहे हैं तो आपको चौंकन्ना होने की जरुरत है। ये बात मालूम होनी बहुत जरुरी है कि कोई भी सिगरेट सेहत के लिहाज से हेल्दी नहीं होती हैं। आइए जानते हैं क्या सच में लौंग फ्लेवर सिगरेट हेल्थ के लिए कम नुकसानदेह होती है?

सेहत के लिए हेल्दी नहीं
लौंग वाली सिगरेट में भी निकोटीन की मात्रा मौजूद होती है, जहां सामान्य सिगरेट में लगभग 13 मिलीग्राम निकोटीन होता है वहीं लौंग वाली सिगरेट में 7.4 मिली ग्राम निकोटीन होता है। इसमें क्रेटेक टार निकलता है उसकी मात्रा लौंग फ्लेवर वाली सिगरेट में बहुत ज्यादा होती है। जो आपके फेफड़ों में जाकर जम जाता है।

कार्बन मोनोऑक्साइड और टार की अधिकता
एक लौंग वाली सिगरेट में लगभग 34 से 65 ग्राम तक टार निकलता है। कई शोधों में यह पता चला है कि लौंग वाली सिगरेट से सामान्य सिगरेट की तुलना में कहीं ज्यादा मात्रा में कार्बन मोनोऑक्साइड और टार निकलता है जो फेफड़ों के लिए और ज्यादा नुकसानदायक है।

कैंसर का खतरा
सिगरेट में लौंग की मौजूदगी का यह मतलब नहीं है कि इससे कैंसर का खतरा कम हो जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि लौंग वाली सिगरेट पीने से कैंसर का खतरा तीन गुना और बढ़ जाता है।

लंग कैंसर होने का खतरा
लौंग में मौजूद यूगोनेल नामक यौगिक के कारण ही ठंडक का एहसास होता है लेकिन यही यौगिक फेफड़ों के लिए नुकसानदायक होता है। इसके ज्यादा सेवन से लंग पूरी तरह खराब हो सकते हैं और लंग कैंसर का खतरा काफी बढ़ जाता है। क्रेटेक स्मोकिंग की वजह से फेफड़ों में पानी जमा होने की समस्या के अलावा पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन न पहुंचना जैसी समस्याएं हो सकती है। जिससे आगे चलकर आपको अस्थमा की परेशानी झेलनी पड़ सकती हैं।

दांतों के लिए नुकसानदायक
कई युवा को यह बात नहीं पता है कि लौंग वाली सिगरेट पीने से उनके दांत भी खराब हो सकते हैं। वैसे तो कई टूथपेस्ट और डेंटल प्रोडक्ट में लौंग का इस्तेमाल दांतों की देखभाल के लिए किया जाता है लेकिन जब आप सिगरेट के रूप में इसका सेवन करते हैं तो यह दांतों को बहुत बुरी तरह नुकसान पहुंचाती है।



Click it and Unblock the Notifications
