Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
जरूरत से ज्यादा दूध पीना पड़ सकता है सेहत पर भारी, हो सकती हैं ये परेशानियां
प्रोटीन, कैल्सियम, विटामिन और मिनरल्स आदि से भरपूर होने के कारण दूध को सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक माना जाता है। डॉक्टर भी कहते हैं कि दूध का सेवन सभी को करना चाहिए, चाहे वो बच्चे हों या बड़े। इसके सेवन से हड्डियों को तो मजबूती मिलती ही है, साथ ही इससे वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है। अगर दूध का सेवन सीमित मात्रा में करें तो यह फायदा देता है, लेकिन अगर वहीं जरूरत से ज्यादा पी लें तो शरीर में कई परेशानियों की वजह भी बन सकता है। आइए जानते हैं कि अधिक मात्रा में दूध पीने से कौन-कौन सी समस्याएं हो सकती हैं।

पाचन से जुड़ी समस्याएं
किसी भी चीज का ज्यादा मात्रा में सेवन नुकसान ही पहुंचाता है, चाहे वो दूध ही क्यों न हो। अधिक मात्रा में दूध का सेवन पाचन से जुड़ी समस्याएं खड़ी कर सकता है। कई बार ऐसा होता है कि ज्यादा दूध पी लेने से पेट फूल जाता है और गैस आदि की समस्या भी हो जाती है। इसलिए दूध का सेवन उतनी ही मात्रा में करें, जितना कि आपको उससे कोई परेशानी न हो।

थकान और सुस्ती होना
ज्यादा दूध पीने के कारण आपको मिचली, बेचैनी, थकान और सुस्ती भी हो सकती है। इसके अलावा डेयरी वाले दूध में ए1 कैसिइन मौजूद होती है, जो आंतों में सूजन पैदा करने के साथ-साथ बैक्टीरिया को भी बढ़ावा देता है। इसलिए सीमित मात्रा में ही दूध का सेवन करें।

त्वचा संबंधी समस्याएं
दूध के अधिक मात्रा में सेवन से आपकी त्वचा या अन्य हिस्सों पर एलर्जी हो सकती है, दाने निकल सकते हैं। अगर आपको अक्सर मुंहासे होते हैं तो आपको अपने आहार की जांच करवानी चाहिए या डॉक्टर से दिखाना चाहिए।

हृदय संबंधी समस्याएं
दिनभर में तीन गिलास से अधिक दूध का सेवन करने से हृदय संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि कई शोधों में यह दावा किया गया है। इसलिए बेहतर है कि किसी आहार विशेषज्ञ से सलाह लें कि आपको कितनी मात्रा में दूध का सेवन करना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
