Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
आप में भी तो नहीं खुद का मजाक बन जाने का डर, ये सोशल एंजायटी का हो सकता है लक्षण

आज के समय में लोगों का सोशल होना बहुत जरूरी है क्योंकि सोशल होने से हम दूसरे लोगों की पर्सनेलिटी आसानी से समझ पाते हैं और अपने कंफर्ट जोन से निकल भी पाते हैं। सोशल होने से ना सिर्फ आपका कॉन्फिडेंस बूस्ट होता है। बल्कि किसी भी नए व्यक्ति से मिलने में परेशानी भी नहीं होती है। लेकिन जिन लोगों को दूसरों से मिलने जुलने में परेशानी होती है वो अक्सर सोशल एंजायटी के शिकार हो सकते हैं। ऐसे लोगों को दूसरों से बात करना काफी मुश्किल हो जाता है।
साइकोलॉजिस्ट और मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर ललित ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर सोशल एंजायटी के लक्षणों के बारे में बात की। उन्होने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "सोशल एंजायटी एक तरह का चिंता विकार है। सोशल एंजायटी वाला व्यक्ति उन स्थितियों में चिंता या भय के लक्षणों को महसूस कर सकता है, जहां दूसरों द्वारा उनकी जांच, मूल्यांकन या जज किया जा सकता है। जब आप सामाजिक चिंता महसूस कर सकते हैं, तो इसके उदाहरण सार्वजनिक रूप से बोलना, नए लोगों से मिलना, डेटिंग करना, नौकरी के लिए इंटरव्यू देना, कक्षा में एक प्रश्न का उत्तर देना, स्टोर में कैशियर से बात करना, सामने खाना या पीना जैसी चीजें हो सकती हैं। सोशल एंजायटी की जड़ अपमानित होने, जज करने और अस्वीकार किए जाने के डर से पैदा होती है।"
सोशल एंजायटी के लक्षण
1. खुद का मजाक बनने का डर
सोशल एंजायटी से पीड़ित लोगों में खुद का मजाक बनने का डर लगा रहता है। जिस कारण ऐसे लोग दूसरों से दूर रहने की कोशिश करते हैं। इन लोगों को लगता है कि सामने वाला व्यक्ति उन्हें बोरिंग समझेगा, उनकी बातों का मजाक बनाएगा। इस कारण ये लोग अक्सर कंफ्यूज रहते हैं कि वो क्या बात करें, क्या कहें।
2. गलतियां करने का खौफ
सोशल एंजायटी से ग्रस्त लोगों को हमेशा ये डर लगा रहता है कि कहीं वो दूसरों के सामने कोई गलती न कर दें। छोटे से छोटे काम में भी इन लोगों में गलती करने का खौफ होता है। जिस कारण ये लोग अपने काम को सही तरह से कर भी नहीं पाते हैं।
3. खुद को दूसरों से कम समझना
साइकोलॉजिस्ट डॉ ललिता के मुताबिक सोशल एंजायटी से पीड़ित लोग हमेशा खुद को दूसरों से कम बेहतर मानते हैं। उन्हें ऐसा महसूस होता है कि सामने वाला व्यक्ति हर चीज में उनसे ज्यादा बेहतर है जो किसी भी काम में उन्हें हरा सकता है या आपसे आगे निकल सकता है। सोशल एंजायटी से ग्रस्त लोगों में कॉन्फिडेंस की कमी होती है। किसी भी चीज में हारने और दूसरों द्वारा उनका मजाक बनने का डर उन्हें दूसरों से दूर रहने पर मजबूर करता है। इस स्थिति में ऐसे लोगों को हर वक्त कॉन्फिडेंस बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए।
4. अकेलापन दूर करने के लिए गलत आदतों के शिकार
सोशल एंजायटी से पीड़ित व्यक्ति खुद को कॉन्फिडेंट बनाए रखने के लिए या अपना अकेलापन दूर करने के लिए एल्कोहॉल या ड्रग्स लेना शुरू कर देते हैं। सोशल एंजायटी से ग्रस्त लोग हमेशा पार्टी और सामाजिक कामों से दूरी बनाकर रखते हैं। ताकि वो लोगों का सामना करने से बच पाएं।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications