Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल
रोज एक गिलास अदरक का दूध पीने से सेहत को मिलते हैं कई लाभ, हड्डियों की कमजोरी का करता है दूर
दूध को बच्चों से लेकर बड़े-बूढ़ों तक के लिए आवश्यक माना गया है। इसमें मौजूद कैल्शियम सिर्फ हड्डियों को ही मजबूती प्रदान नहीं करता है, बल्कि इससे अन्य भी कई फायदे मिलते हैं। हालांकि, यह देखने में आता है कि अधिकतर घरों में लोग दूध पीना पसंद नहीं करते हैं, क्यांकि उन्हें इसका स्वाद बोरिंग लगता है। ऐसे में दूध में फ्लेवर एड करके उसे और भी अधिक डिलिशियस बनाया जा सकता है।
अमूमन लोग दूध को टेस्टी बनाने के लिए मार्केट में मिलने वाले तरह-तरह के फ्लेवर या सिरप एड करते हैं। जबकि अगर आप चाहें तो इसकी जगह अदरक का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह एक ऐसा मसाला है, जिसकी महक और स्वाद तो बेमिसाल होता ही है, साथ ही इससे सेहत को भी कई लाभ मिलते हैं। अदरक में एंटी-इन्फ्लमेट्री प्रॉपर्टीज भी पाई जाती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको अदरक के दूध से मिलने वाले कुछ बेमिसाल फायदों के बारे में बता रहे हैं-

प्रतिरक्षा प्रणाली को बनाए मजबूत
शरीर के स्वस्थ रहने की कुंजी है प्रतिरक्षा तंत्र का मजबूत होना। यह शरीर के लिए एक शील्ड की तरह काम करता है और व्यक्ति को कई तरह की बीमारियों से बचाता है। इम्युन सिस्टम को बूस्ट अप करने के लिए अदरक के दूध का सेवन अवश्य किया जाना चाहिए। अदरक का दूध प्रतिरक्षा प्रणाली पर सकारात्मक प्रभाव छोड़कर शरीर से हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट कर देता है। अदरक के दूध में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो हमें इंटरनल फ्री रेडिकल्स से बचा सकते हैं। नतीजतन, यह आपको सुरक्षित और स्वस्थ रखता है।

पाचन शक्ति को बनाए बेहतर
अदरक को पाचन तंत्र के लिए काफी अच्छा माना गया है। यह एसिडिटी, एसिड रिफ्लक्स, पेट दर्द और कब्ज जैसी चीजों से बचाता है। अगर आप अपनी डाइट में अदरक के दूध को शामिल करते हैं तो इससे कई तरह की पाचन संबंधी समस्याओं से आसानी से बचा जा सकता है।

ऑस्टियोपोरोसिस की संभावना करे कम
जब व्यक्ति की उम्र बढ़ने लगती है, तो उसकी हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। लेकिन, अदरक का दूध पीने से आपकी हड्डियों की मजबूती प्राकृतिक रूप से बढ़ाई जा सकती है। दूध हड्डियों की कमजोरी को दूर करने में मदद करता है क्योंकि इसमें कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम की मात्रा अधिक होती है। वहीं, अगर दूध में अदरक को भी शामिल कर लिया जाए तो इससे आपकी हड्डियों को अतिरिक्त शक्ति मिलती हैं और संक्रमण व सूजन आदि से बचाव होता है। 40 की उम्र के बाद नियमित रूप से अदरक का दूध पीने से ऑस्टियोपोरोसिस की संभावना को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

दर्द से मिलती है राहत
बहुत लंबे समय से, सूजन को कम करने के लिए अदरक का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता रहा है। कई अध्ययन में यह बात सामने आई है कि घुटने के पुराने ऑस्टियोआर्थराइटिस के दर्द को यह कम करने की क्षमता रखता है। वहीं अदरक की चाय सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, मासिक धर्म में ऐंठन और अन्य प्रकार के दर्द को कम करने में मदद कर सकती है। लेकिन अगर अदरक का दूध पिया जाए तो इससे आपको अतिरिक्त लाभ मिल सकता है।

गले की खराश से मिलता है आराम
यदि आप इन दिनों गले में खराश की समस्या से परेशान हैं, तो अदरक का दूध यकीनन आपको काफी राहत दिलाएगा। सर्दी, फ्लू और खांसी से अक्सर गले में संक्रमण हो जाता है, जिससे गले में दर्द होता है और आपके लिए बात करना, खाना या पीना काफी मुश्किल हो जाता है। एक गिलास अदरक का दूध पीने के बाद आप बेहतर महसूस करेंगे क्योंकि इसमें सूजन-रोधी गुण होते हैं।
तो अब आप भी अदरक के दूध को अपनी डाइट में शामिल करें और खुद को अधिक हेल्दी बनाएं।



Click it and Unblock the Notifications
