Latest Updates
-
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी
दिल का रखना है ख्याल तो इन नट्स का करें सेवन
जब भी हेल्दी स्नैक्स की बात होती है तो लोग अक्सर नट्स का सेवन करना पसंद करते हैं। नट्स फाइबर, हेल्दी फैट और प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत हैं। जिन्हें कई तरीकों से डाइट में शामिल किया जा सकता है। नट्स के सेवन का लाभ यह भी है कि आपके वजन को बनाए रखने के साथ-साथ हार्ट का भी ख्याल रखते हैं। हालांकि, अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि उन्हें किन नट्स का सेवन करना चाहिए, जो हार्ट को हेल्दी बनाए रखने के साथ-साथ दिल का दौरा पड़ने आदि की संभावनाओं को कम करने में सहायक है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ नट्स के बारे में बता रहे हैं-

बादाम
हार्ट हेल्थ का ख्याल रखने के लिए बादाम का सेवन करना काफी अच्छा माना जाता है। इसमें ना केवल कैलेारी काउंट कम होता है, बल्कि यह एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जिसके कारण दिल के दौरे की संभावना काफी कम हो जाती है। आप बादाम का सेवन सुबह खाली पेट कर सकते हैं। नियमित रूप से 4-5 बादाम का सेवन करने से आपको हेल्दी वजन बनाए रखने में मदद मिल सकती है। बादाम पोषक तत्वों का भंडार है, जिसमें मैग्नीशियम, सेलेनियम और कैल्शियम जैसे कई महत्वपूर्ण मिनरल्स पाए जाते हैं।

पिस्ता
पिस्ता एक ऐसा मेवा है, जिसे खाना अधिकतर लोगों को अच्छा लगता है। लेकिन क्या आपको पता है कि पिस्ता आपके टेस्ट के साथ-साथ हेल्थ का भी ख्याल रखता है। यह हानिकारक एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने और हमारे रक्त में एचडीएल या अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में मददगार है। पिस्ता में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट धमनियों में प्लाक जमा होने से रोकते हैं, जिससे आप कई तरह की हद्य रोगों से जुड़ी समस्याओं को कम कर पाते हैं। पिस्ता में ए, सी, ई, के, बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन जैसे बीटा-कैरोटीन, ज़ेक्सैंथिन, राइबोफ्लेविन, फोलेट और नियासिन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

अखरोट
जब भी अखरोट की गुडनेस की बात होती है तो लोग इसके केवल मेंटल हेल्थ के लिए ही अच्छा मानते हैं। जबकि वास्तव में यह आपके हार्ट के लिए भी उतना ही हेल्दी है। अखरोट में पॉलीअनसेचुरेटेड या गुड फैट पाया जाता है। इतना ही नहीं, अखरोट में मौजूद अल्फा-लिनोलेइक एसिड नेचर में एंटी-इंफ्लेमेटरी होता है। ये पॉलीअनसेचुरेटेड वसा और अल्फा-लिनोलिक एसिड स्ट्रोक की संभावना को कम करते हैं।

मूंगफली
मूंगफली को लोग अक्सर नट्स के रूप में शामिल नहीं करते हैं, लेकिन अगर आप अपने हार्ट को हेल्दी बनाए रखना चाहते हैं तो ऐसे में आपको मूंगफली का सेवन अवश्य करना चाहिए। यह बादाम या पिस्ता की तरह ही काम करता है और धमनियों को ब्लॉक होने से रोकता है जिससे दिल की बीमारियों का रिस्क काफी कम होता है। जिन लोगों को मधुमेह की समस्या है, उनके लिए भी मूंगफली का सेवन लाभदायक माना गया है।

काजू
काजू का सेवन भी हार्ट हेल्थ के लिए काफी अच्छा माना जाता है। काजू में फाइबर की मात्रा अधिक होती है उनमें शुगर कम होती है। इसमें गुड फैट पाए जाते हैं, जिसके कारण इसे हार्ट हेल्थ के लिए काफी अच्छा माना जाता है। हालांकि, काजू का कैलोरी काउंट काफी अधिक होता है, इसलिए आप इसे सीमित मात्रा में ही लें।

हेज़लनट्स
हेज़लनट्स ऐसे नट्स हैं, जो बेहद ही पौष्टिक माने गए हैं। यह हेल्दी फैट, प्रोटीन और फाइबर से पैक होते हैं। विटामिन और मिनरल्स के अलावा इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। नियमित रूप से हेज़लनट्स खाने से हृदय रोग के जोखिम कारकों को कम करने में मदद मिलती है। चूंकि हेज़लनट्स विटामिन ई और मैंगनीज जैसे पोषक तत्वों का एक अच्छा स्रोत हैं, इसलिए यह कुछ हृदय रोग जोखिम कारकों को कम कर सकता है।



Click it and Unblock the Notifications