Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
दूध को ज्यादा देर उबलाने से कम हो जाते हैं पोषक तत्व, जानें दूध को उबालने का सही तरीका
दूध ढेर सारे पोषक तत्वों से भरा एक बहुत ही पौष्टिक पेय पदार्थ है। जब आप इसे उबालते हैं, तो कुछ विटामिन ब्रेक हो जाते हैं और फैट, प्रोटीन व कार्ब्स में से कुछ में बदलाव भी आ सकते हैं। जानें दूध उबालना का बिल्कुल सही तरीका। जहां लोग दूध से पोषण पाने के लिए इसे उबालकर पीते हैं लेकिन वे ये भूल जाते हैं कि दूध को बार-बार नहीं उबालना चाहिए। दरअसल हाल में हुए एक शोध से पता चला है की बार-बार दूध को उबालने से उसमे उपस्थित पोषक तत्व भी नष्ट हो जाते है। यानि दूध में मौजूद ज़रूरी पोषक तत्व समाप्त हो जाते हैं जिसके लिए आप दूध का सेवन करते हैं।

उबला हुआ दूध
पीना आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है। आप चाहे स्वास्थ्य या फिर अन्य कारणों से दूध उबालते हों लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि आपके दूध उबालने का तरीका दूध को प्रभावित कर सकता है। वास्तव में उबले हुए दूध की न्यूट्रिशनल वैल्यू और स्वास्थ्य लाभ, पैकेट बंद दूध की तुलना में अलग होते हैं। इस लेख में हम आपको उबले हुए दूध के पोषक तत्वों और फायदों के बारे में बता रहे हैं साथ ही आपको इस बात को जानने में आसानी होगी कि दूध पीने से पहले आप दूध को उबालें या फिर नहीं।

क्यों उबालें दूध ?
गाय के दूध को हमेशा लगभग 203 ° F या फिर 95 ° C पर ही उबालना चाहिए। इसका मतलब ये है कि अगर आप कुछ ऐसा बना (पका या बेक ) रहे हैं, जिसमें दूध डालना है तो उसमें उबला हुआ दूध न डालें क्योंकि व्यंजन को तैयार करने के दौरान दूध अपनेआप ही उस तापमान पर पहुंच जाएगा। कुछ लोग बैक्टीरिया को मारने और खाद्य जनित बीमारियों को रोकने के लिए भी दूध उबालते हैं। हालांकि, यह अनावश्यक है।

दूध उबालने पर पोषक तत्वों में होने वाले बदलाव
इस बात को सभी जानते हैं कि दूध एक बहुत ही पौष्टिक पेय पदार्थ है। इसमें उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन, कार्ब्स और फैट का संतुलित मिश्रण होता है। यह कई महत्वपूर्ण विटामिन और खनिजों की आपूर्ति भी करता है। कच्चे और गर्म दूध में विटामिन और खनिज सामग्री में परिवर्तन की जांच में ये पाया गया कि नियमित पाश्चरराइजेशन तापमान में पोषक तत्वों की मात्रा में ज्यादा परिवर्तन नहीं होता है।

दूध इतना ही उबालें
अगर दूध में मौजूद इन पोषक तत्वों को समाप्त होने से बचाना है तो दूध को बार-बार न उबालें। साथ ही दूध को उबालते समय ध्यान रखें की दूध को 2 से 3 मिनट से ज्यादा देर तक न उबालें। जब दूध आंच पर उबल रहा हो तो उसे चम्मच से हिलाते रहें। जिससे उसमें उपस्थित पोषक तत्व बचे रहें।



Click it and Unblock the Notifications
