Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Covid-19: रेस्तरां में खाना खाते वक्त रहे सर्तक, वरना आप भी हो सकते हैं संक्रमित
कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन में धीरे-धीरे ढील दी जा रही है। इसी के साथ लंबे समय से बंद रेस्तरां, बार और पब को भी अब खोल दिया गया है।
ऐसे अगर आप भी रेस्तरां जाते हैं, तो सावधान रहने की आवश्यकता है। हाल ही में हुए एक रिसर्च के बाद निष्कर्षों को देखते हुए लोगों को हिदायत दी गई है कि लोगों को रेस्तरां में खाना खाने के दौरान बात करने से बचना चाहिए। रिसर्च में सामने आया है कि कोरोना वायरस छह मीटर से अधिक दूरी तक ट्रांसमिट हो सकता है।
शोधकर्ताओं का मानना है कि रेस्तरां के अंदर ग्राहकों के बीच विंड पार्टीशन बना रहना चाहिए या फिर संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लोगों को अलग कमरे में बैठाया जा सकता है। इस साल की शुरुआत में साउथ कोरियो के जिआनजु में एक रेस्तरां में कोरोना के मामलों के एक समूह पर अध्ययन के बाद ये सुझाव दिए गए थे।

अध्ययन में इन बातों पर दिया गया ध्यान
सीसीटीवी फुटेज, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग, इंटरव्यू और मोबाइल फोन लोकेशन डेटा की जांच के बाद यह निष्कर्ष निकाला गया कि केवल पांच मिनट तक मरीज के संपर्क में आने के बाद 6.5 मीटर की दूरी से भी संक्रमण हो गया था। वहीं एक दूसरे शख्स को केवल 15 मिनट के एक्सपोजर के बाद 4.8 मीटर की दूरी से ही संक्रमित हो गया था। उनमें से किसी का भी कोरोना संक्रमित मरीज से सीधे तौर पर संपर्क में नहीं हुआ था। हालांकि, कोरोना मरीज के पास होने के बावजूद एक ही रेस्तरां में कई दूसरे लोग संक्रमित नहीं भी हुए।
थूक की बूंदे हवा में कर सकती हैं लंबा सफर
विशेषज्ञों का कहना है कि छींकने, खांसने और बोलने से फैलने वाली सांस की बूंदों के संपर्क से बचने के लिए कम से कम दो मीटर की दूरी बनाए रखना जरूरी है।
अध्ययन के अनुसार बातों के दौरान मुंह से निकलने वाले थूक की बूंदे (ड्रॉपलेट्स) लंबी दूरी तक फैल सकती हैं। इसकी वजह रेस्तरां की छत पर सीलिंग टायप एयर कंडीशनर लगा था।
कोरियन मेडिकल साइंस जर्नल में छपे अध्ययन के मुताबिक, ड्रॉपलेट्स का ट्रांसमिशन दो मीटर से ज्यादा दूरी पर भी हो सकता है, इसलिए कोरोना की रोकथाम के लिए कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और क्वारंटीन से जुड़ी नयी गाइडलाइन्स जरूरी हैं।
रेस्तरां में ये सावधानियां बरतें
शोधकर्ताओं ने चेतावनी दी कि रेस्तरां के अंदर मास्क को केवल खाना खाने के दौरान हटाना चाहिए। खाने से पहले और बाद में पहन कर रखना जरूरी है। साथ ही खाने के दौरान बातचीत और जोर से बात करने या चिल्लाने से बचना चाहिए। अगर कोई रेस्तरां में खांस रहा है या फिर छींक रहा है, तो उससे भी दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
