Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
COVID nails: कोविड रिकवरी के बाद दिख रहे हैं मरीजों के नाखून में ये बदलाव, जानें इस गंभीर समस्या के बारे मे
कोविड महामारी से ठीक होने के बाद ब्लैक फंगस, डायबिटीज और मांसपेशियों में दर्द जैसी समस्या सामने आ रही हैं तो इसी बीच मरीजों के बीच एक और नई समस्या देखने को मिल रही है, वो है कोविड नेल्स। यहां हम आपको इस समस्या के बारे में विस्तृत तरीके से बताते हैं कि क्या है कोविड नेल्स और कैसे करें इसकी पहचान। कोविड महामारी से ठीक होने के बाद ब्लैक फंगस, डायबिटीज और मांसपेशियों में दर्द जैसी समस्या सामने आ रही हैं तो इसी बीच मरीजों के बीच एक और नई समस्या देखने को मिल रही है, वो है कोविड नेल्स। यहां हम आपको इस समस्या के बारे में विस्तृत तरीके से बताते हैं कि क्या है कोविड नेल्स और कैसे करें इसकी पहचान।

क्या होता है कोविड नेल्स
वैज्ञानिक के अनुसार, यह नाखूनों से जुड़ी एक स्थिति है जिसमें नेल्स का आकार और रंग बदल सकता है और आपके नाखून खुरदुरे हो सकते हैं। इस मेडिकल भाषा में 'ब्यूज लाइन्स' कहा जाता है। कोरोना और इसके बीच क्या संबंध है, यह अभी तक इसका कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।
विशेषज्ञों का मानना है कि जो मरीज अत्यधिक तनाव और बीमारियों से गुजरते हैं कोरोना उनके समग्र शरीर के स्वास्थ्य पर भारी पड़ता है। ऐसी स्थिति में बीमारी नाखूनों पर भी अपना प्रभाव दिखा सकती है।

ऐसे हुआ खुलासा
इसके लक्षणों की पहचान एक ब्रिटिश वैज्ञानिक टिम स्पेक्टर ने की है, जो यूके बेस्ड COVID सिम्टम्स स्टडी ऐप में शामिल थे। स्पेक्टर द्वारा जिक्र किए जाने के बाद कोविड नेल्स को लेकर जल्द ही इंटरनेट पर प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो चुकी हैं।तमाम लोगों ने COVID से ठीक होने के महीनों और हफ्तों बाद अपने नाखूनों के चिन्हों की पहचान कर इस के बारे में बताया है।

कोविड नेल्स के लक्षण
हाल के दिनों में कुछ लोगों में कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद 'कोविड नेल्स' के सिम्टम्स देखने को मिल रहे हैं। इसे एक संभावित दुष्प्रभाव के रूप में देखा जा रहा है। कोरोना से ठीक हुए लोगों ने हफ्तों या महीनों बाद अपने नाखूनों पर अलग तरह के चिन्ह को पहचानने का जिक्र किया है।

खुरदुरे हो जाते है नाखून
केस स्टडी के अनुसार, इसके लक्षण हफ्तों या महीनों बाद नेल्स पर नजर आ सकते हैं। यह न केवल हाथ के बल्कि पैर की उंगलियों पर भी दिख सकते हैं। हालांकि, इस दुष्प्रभाव का सबसे विशिष्ट लक्षण नेल्स पर 'खांचे बनना और खुरदरापन हो सकता है। आमतौर पर हमारे नाखून सफेद होते हैं कोविड नेल्स में वे खुरदरे से दिखने लगते हैं।
नीले रंग की रेखाएं लकीरें, खांचे या इंडेंटेशन के रूप में भी दिखाई दे सकती हैं और एक समय में एक से अधिक नेल प्लेट पर दिखाई दे सकती हैं। हालांकि, एक्सपर्ट्स ये भी कहना है कि जरूरी नहीं कि ये सिम्टम्स हर रोगी में नजर आएं।

आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए
'ब्यूज़ लाइन्स' अक्सर व्यवस्थित बीमारी या दवाओं के कारण होती हैं। नाखून के लक्षण का समाधान मुख्य रूप से कोरोना से ठीक होने पर निर्भर करता है। हालांकि इसमें चिंता करने की कोई बड़ी बात नहीं है, और यह केवल इस बात का संकेत हो सकता है कि शरीर इस खतरनाक संक्रमण से उबर चुका है और अब स्वस्थ रूप से ठीक हो रहा है।



Click it and Unblock the Notifications
