Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इन ड्रिंक्स की मदद से ब्लोटिंग की समस्या को कहें बाय-बाय
पेट में गैस की समस्या का सामना हम सभी ने कभी ना कभी किया है। कभी खाना सही तरह से ना चबाने या फिर ऑयली फूड खाने के कारण अक्सर पेट में गैस या फूला हुआ पेट होने का अहसास होता है। यह एक बेहद सामान्य स्थिति है, लेकिन इसके कारण व्यक्ति को बहुत तेज दर्द व असहजता का अहसास होता है। कभी-कभी तो स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है कि व्यक्ति को चिकित्सीय मदद की जरूरत होती है। हालांकि, अगर आप कुछ ड्रिंक्स का सेवन करते हैं तो इससे पेट में गैस की समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं-

पीएं ग्रीन टी
ग्रीन टी का सेवन करना सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। आमतौर पर लोग अपने वजन को नियंत्रित रखने के लिए ग्रीन टी का सेवन करते हैं। लेकिन यह पेट में गैस व ब्लोटिंग की समस्या को भी दूर करने में सहायक है। यह ना केवल मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाता है, बल्कि प्रीबायोटिक की तरह काम कर सकता है। आप नियमित रूप से ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, इसे खाली पेट पीने से बचें।

पीएं नींबू पानी
नींबू को डाइजेशन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसलिए अगर आपको पेट में गैस के कारण असहज महसूस हो रहा है तो ऐसे में आप नींबू के पानी को सेवन कर सकते हैं। हालांकि, यह समस्या होने पर फ्रूट जूस या आर्टिफिशियल स्वीटनर युक्त पेय पदार्थ का सेवन करने से बचें।

पीएं पुदीने का पानी
पेट में गैस या ब्लोटिंग होने पर पुदीने के पानी का सेवन करना भी अच्छा विचार हो सकता है। पुदीने के पानी को तैयार करने के लिए आप पहले पानी को पैन में डालकर गर्म कर लें। जब पानी उबल जाएं तो गैस बंद करें और उसमें कुछ पुदीने के पत्ते डालकर छोड़ दें। अब इसे छान लें और इसका सेवन करें। आपको जल्द ही अपच, गैस व एसिडिटी की समस्या से राहत मिलेगी।

नारियल पानी का करें सेवन
पेट में गैस या ब्लोटिंग होने पर नारियल पानी का सेवन करना भी काफी अच्छा माना जाता है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि नारियल पानी पोटेशियम का एक बड़ा स्रोत है। यह आपको हाइड्रेट रखने के साथ-साथ पेट में गैस और सूजन को कम करने में मददगार है।

सौंफ की चाय
पेट में गैस या असहजता महसूस होने पर लोग सौंफ चबाते हैं। इतना ही नहीं, मील लेने के बाद भी लोग सौंफ का सेवन करते हैं, ताकि उन्हें अपच या गैस की समस्या ना हो। ऐसे में अगर आप इस परेशानी से जूझ रहे हैं तो सौंफ की चाय का सेवन करने से आपको तुरंत राहत का अहसास होगा। सौंफ की चाय बनाना भी बेहद ही आसान है। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि आप एक कप उबलते पानी में थोड़ी सौंफ डालकर छोड़ दें। करीबन 15 मिनट बाद पानी को छान लें और फिर इसका सेवन करें।

अदरक की चाय से मिलेगी राहत
अदरक को पेट की सभी समस्याओं को दूर करने के लिए बेहद ही कारगर माना गया है। चाहे आपके पेट में गैस हो या फिर ब्लोटिंग की समस्या। अदरक की चाय के सेवन से आपको तुरंत आराम मिलेगा। दरअसल, अदरक में जिंजरोल नामक तत्व पाया जाता है, जो पाचन में मदद करता है और साथ ही पेट की गैस को भी कम करता है। आप चाहें तो अदरक की चाय के स्थान पर कैमोमाइल, पुदीना, या हल्दी वाली चाय का सेवन भी कर सकते हैं। यह भी गैस को दूर करके व्यक्ति को राहत का अहसास करवाती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
