Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal, 26 April 2026: रविवार को सूर्य देव की तरह चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, जानें सभी का भाग्यफल -
हड्डियों की मजबूती से लेकर वजन घटाने तक, बेहद लाभकारी है मोरिंगा की चटनी, नोट कर लें रेसिपी -
ऑनलाइन गेमिंग से लेकर EPFO से पैसे निकालने तक, 1 मई से होने वाले इन 5 बड़े बदलावों को आज ही जान लें -
क्या आप जानते हैं ईसबगोल के ये 5 फायदे? कब्ज से लेकर वेट लॉस तक, पेट की हर बीमारी का रामबाण इलाज -
World Malaria Day 2026: कॉइल के धुएं से घुटता है दम? तो मच्छर भगाने के लिए आजमाएं ये 7 देसी तरीके -
Sita Navami 2026: माता सीता के वो 3 दिव्य गुण जो हर बिखरते रिश्ते में भर सकते हैं नई जान -
इजरायल के PM नेतन्याहू ने पोस्ट कर दी कैंसर की जानकारी, जानें पुरुषों के लिए कितनी घातक है यह बीमारी -
World Malaria Day Slogans: 'मलेरिया मुक्त हो अपना हिंदुस्तान' इन कोट्स और संदेशों से लोगों को करें जागरुक -
Sita Navami 2026 Wishes: 'जिनके मन में बसते हैं श्री राम', सीत नवमी पर इन संदेशों से अपनों को दें बधाई -
Aaj Ka Rashifal, 25 April 2026: शनि की चाल बदलेगी इन राशियों का भाग्य, जानें शनिवार का राशिफल
इस तरह से आलू खाने से नहीं बढ़ेगा वजन, जानें आलू खाने का सही तरीका
भारत में आलू, देश में सबसे अधिक इस्तेमाल की जाने वाली सब्जियों में से एक है। यह समोसा, वड़ा पाव, आलू टिक्की, पकौड़े, कटलेट और कई अन्य व्यंजन आलू के बिना तैयार नहीं होते हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि भारत में आलू ज्यादातर लोगों की पसंदीदा सब्जी है। हालांकि कुछ लोगों को लगता है कि आलू खाने से उनका वजन बढ़ जाएगा। इस वजह से वो इसे खाने से परहेज करते हैं। ये हकीकत है या मिथक? यह जानने के लिए पढ़ें कि क्या आलू खाने से आपके शरीर में फैट जमा होगा।

क्या आलू से आपका वजन बढ़ाता है?
आलू न केवल स्वाद में स्वादिष्ट होते हैं बल्कि महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं। इस सब्जी (प्रति 100 ग्राम) में पोटेशियम, सोडियम, आहार फाइबर, विटामिन सी, आयरन, विटामिन बी -6 और मैग्नीशियम होते हैं। इसलिए, यह एक स्वस्थ भोजन है, इसमें कोई संदेह नहीं है।
कुछ थ्योरी कहती हैं कि आलू स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है क्योंकि यह शरीर में रक्त शर्करा के स्तर को बढ़ाता है। हालांकि, यह पूरी तरह सच नहीं है। आलू में एक मध्यम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, और इसकी अधिक मात्रा से ही शुगर लेवल में वृद्धि होगी। यह भी माना जाता है कि सब्जी में स्टार्च की मात्रा से वजन बढ़ता है।
लेकिन, लगभग 100 ग्राम आलू में 16 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 0.2 प्रतिशत वसा होता है। और यह पोषण मूल्य लगभग 75 कैलोरी उत्पन्न करता है, शोध से पता चलता है। इसलिए, चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि यह आपके दैनिक आहार का केवल एक छोटा सा हिस्सा है।

क्यों आलू को माना जाता है अनहेल्दी?
अगर आलू में मौजूद कैलोरी की बात करें तो इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। क्योंकि आलू मुख्यतः स्टार्ची खाद्य पदार्थ है। आलू में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा पायी जाती है। हमारे देश में लोग आलू का इस तरह से बनाते है जो आपके वजन को बढ़ाता हैं।

आलू को अपने दैनिक आहार में कैसे शामिल करें?
आलू एक स्वस्थ भोजन है, इसलिए किसी को भी अपने डाइट प्लान में इसका सेवन अवॉइड नहीं करना चाहिए। इसके अलावा, लोगों को मालूम होना चाहिए कि इसका सेवन करने करने का सही तरीका क्या है? उदाहरण के लिए, डीप फ्राय आलू के व्यंजनों से बचना चाहिए। उबले हुए आलू को होल-व्हीट ब्रेड सैंडविच में, परांठे, करी आदि के लिए स्टफिंग के रूप में खाया जा सकता है। उबले हुए आलू का अधिक से अधिक स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने के लिए इसे डाइट में शामिल किया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications