Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
चंदन का पाउडर और अर्क लगाने से होते है बेमिसाल फायदे, इन लोगों को पहुंचा सकता है नुकसान
चंदन से बना पाउडर और तेल से न केवल त्वचा को बल्कि सेहत को कई तरीकों से लाभ होता है। आयुर्वेद में इसका उपयोग जड़ी-बूटी के रूप में किया जाता है। इसके अर्क के माध्यम से कई समस्याओं को दूर भी किया जा सकता है। बता दें कि ये आंखों की बीमारियों को दूर करने के साथ से तनाव को कम करने में भी बेहद सहायक है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि चंदन किन तरीकों से सेहत को लाभ पहुंचा जा सकता है। साथ ही इसके नुकसान भी जानेंगे।

आंखों के लिए चंदन का इस्तेमाल
आयुर्वेद में चंदन को कई औषधि जड़ी बूटियों के साथ मिलाकर प्रयोग में लाया जाता है। इन औषधियों में भृंगराज, नीम, निर्गुंडी, सतपत्री, मधु, सोभांजना, पुनर्नवा आदि। इनके मिश्रण से मोतियाबिंद या पर्दे में आई किसी भी प्रकार की त्रुटि को ठीक किया जा सकता है।

अल्सर को दूर करें
चंदन के अर्क का उपयोग अल्सर को दूर करने में बेहद कारगर है। इसे लेकर कई अध्ययन भी किए गए हैं जिनसे ये सिद्ध हुआ है कि अल्सर को रोकने में चंदन का प्रयोग किया जा सकता है। आयुर्वेद में चंदन से पेट की कई समस्या को दूर किया जा सकता है।

दांतों के लिए चंदन
ध्यान दें कि चंदन के तेल में कसैले गुण पाए जाते हैं, जिनसे मसूड़ों को मजबूती मिलती है। ऐसे में यदि आप दांतों की समस्या से परेशान हैं तो आप नियमित रूप से चंदन के तेल का प्रयोग कर सकते हैं।

खुजली की समस्या को कम करें
जो लोग त्वचा की खुजली से परेशान रहते हैं उन्हें बता दें कि वह चंदन के पेस्ट से इस समस्या को दूर कर सकते हैं। यदि किसी व्यक्ति को कीट के काटने या सनबर्न की समस्या है तो चंदन का पेस्ट इस समस्या को भी दूर करने में बेहद मददगार है। डीटैन के लिए भी चंदन बेहद कारगर है। इसे लगाने से खुजली दूर हो जाती है।

शरीर की गंध को दूर करे चंदन
चंदन को कॉस्मेटिक उद्योग में प्रयोग किया जाता है। इसके जरिए कई प्रोडक्ट जैसे इत्र, ड्यूडोरेंट्स आदि बनाया जाता है। जो शरीर की दुर्गंध से लड़ने में बेहद कारगर है। आप इसके इस्तेमाल से खुद को दिनभर ताजा रख सकते हैं।

चंदन से तनाव हो कम
चंदन का तेल हाई ब्लड प्रेशर से निपटने में बेहद कारगर है। साथ ही तनाव को भी कम करता है अरोमा थेरेपी के जरिए तनाव को कम करने में चंदन के तेल का प्रयोग किया जाता है। इसके तेल के अंदर कुछ ऐसी सामग्री पाई जाती है जो मस्तिष्क में सेरोटोनिन बनाने का काम करती है इससे व्यक्ति के मानसिक सुधार के साथ-साथ वह खुशी और संतोषजनक रहता है।

बढ़ती उम्र को रोंके
जिस प्रकार की जीवन शैली हम जी रहे हैं ऐसे में धूल, प्रदूषण के कारण त्वचा समय से पहले ही बूढ़ी हो जाती है। गंदगी और जमा धूल के कारण चेहरे पर झुर्रियां लटकी त्वचा सूखी त्वचा नजर आने लगती है, जिसके कारण व्यक्ति उम्रदराज दिखने लगता है। ऐसे में आप 1 बड़े चम्मच शहद में दो चम्मच चंदन पाउडर और अंडे की जर्दी मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। इस पेस्ट को तकरीबन 1 घंटे तक चेहरे पर लगाकर ठंडे पानी से धोएं। ऐसा करने से त्वचा में कसाव आएगा और लटकी हुई त्वचा की समस्या दूर हो जाएगी।

चंदन के नुकसान
कहते हैं किसी भी चीज का अधिक मात्रा में सेवन करना नुकसानदेह हो सकता है। ऐसा ही कुछ चंदन के साथ भी है। चंदन का सेवन करने से सेहत को अनेकों फायदे मिलते हैं। वहीं अगर इसका सेवन जरूरत से ज्यादा समय तक किया जाए तो है गु्र्दों को नुकसान भी पहुंचा सकता है।
1- ध्यान दें कि चंदन के सेवन से जी मिचलाने की समस्या, पेट की समस्या और मूत्र में खून आने की समस्या हो सकती है।
2- गर्भावस्था में चंदन का सेवन करने के लिए मना करते हैं। ऐसे में आप इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करें।
3- यदि आपको गुर्दों की समस्या है तो आप चंदन का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करें। वरना इससे किडनी की बीमारी और गंभीर हो सकती है।
4- कुछ लोगों को सफेद चंदन से एलर्जी देखी गई है। ऐसे में अगर आप भी सफेद चंदन के कारण एलर्जी के शिकार होते हैं तो तुरंत इसके संपर्क से दूर हो जाएं।



Click it and Unblock the Notifications
