Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
रोजाना काली किशमिश को दूध में भिगोकर पीएं, हेयरफॉल होगा कम और बढ़ेगी इम्यूनिटी
बाजार में ढ़ेरों किस्म के किशमिश आपको मिल जाएंगे। जिनके अलग-अलग तरह के फायदे होते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम हैं कि काली किशमिश को दूध में भिगोकर खाने से कई तरह की बीमारियों से निजात पाा जा सकता हैं। यह तो आप जानते ही हैं कि हल्के नारंगी रंग की दिखने वाले किशमिश हरे अंगूर से बनते हैं वहीं, काले किशमिश काले अंगूर से तैयार किए जाते हैं। काली किशमिश का वैसे तो किसी भी तरह से सेवन किया जा सकता है लेकिन दूध में भिगोकर इसका सेवन करने से इसके स्वास्थ्य लाभ और भी बढ़ सकते हैं। जी हां! काली किशमिश इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए सबसे कारगर मानी जाती है। काली किशमिश के एक नहीं बल्कि अनेक फायदे हैं।

रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करे
आपको यह सुनकर हैरानी होगी लेकिन काली किशमिश का सेवन करने के कारण रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाया जा सकता है। दरअसल, काली किशमिश में विटामिन सी की मात्रा पाई जाती है जो एंटी ऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करके और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद कर सकती है। इसलिए अगर आप भी अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो आज से ही काली किशमिश का सेवन शुरू कर सकते हैं।

हड्डियों को मजबूत बनाने में असरदार
काली किशमिश हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी से बचाए रखने के लिए भी यह काफी फायदेमंद हो सकता है। नेशनल सेंटर फॉर बायो टेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन के अनुसार काली किशमिश में मैग्नीशियम की मात्रा पाई जाती है जो हड्डियों को कमजोर होने से बचाने का काम कर सकती है।

स्किन के लिए लाभदायक
हमारी डाइट सीधे तौर पर हमारी स्किन के पोषण से जुड़ी होती है। काली किशमिश में एंटीऑक्सीडेंट गुण और बैक्टीरियल संक्रमण से बचाने का गुण पाया जाता है। एंटी ऑक्सीडेंट गुण त्वचा को निखारने का काम करता है तो वहीं, हमारी त्वचा को कई सारे इंफेक्शन से बचाए रखने के लिए मददगार साबित हो सकती है।

बालों के लिए है शानदार
काली किशमिश कई पौष्टिक तत्वों से भरी होती है. बाल झड़ने से लेकर बालों में डैंड्रफ और उनके कमजोर हो जाने के पीछे विटामिन और मिनरल्स की कमी ही सबसे बड़ी वजह होती है। जबकि काली किशमिश का सेवन करने से इस समस्या से बचा जा सकता है. हमारे बालों के लिए हमारी डाइट काफी मायने रखती है।



Click it and Unblock the Notifications
