Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
क्या आपने कभी पी है कोकोनट टी, जानिए इसके फायदे और नुकसान
नारियल खाने और नारियल पानी के फायदों के बारे में तो आपने खूब सुना होगा। लेकिन कभी आपने नारियल की चाय पी है? जी हां, आपने सही सुना। असली नारियल से बना एक अनोखा और स्वादिष्ट पेय है जो एक अद्भुत स्वाद के साथ-साथ हमारी सेहत के लिए काफी लाभदायक भी है।
क्या है नारियल की चाय
नारियल की चाय एक कैफीनयुक्त पेय है जोकि कोकोनट फ्लैक्स और दूध को ग्रीन या ब्लैक टी में मिलाकर बनाई जाती है। यह चाय ऊष्ण कटिबंध एरिया के लोग ज्यादा पीते हैं, क्योंकि यहां पर नारियल आसानी से मिल जाता है।
नारियल का दूध संतृप्त वसा (Saturated fat) से समृद्ध होता है, जिसमें उच्च मात्रा में लॉरिक एसिड, विटामिन सी, मैग्नीशियम, लोहा, पोटेशियम और फाइबर आदि तत्व शामिल होते हैं। जोकि हमारे शारीर के लिए काफी ज्यादा लाभकारी माने जाते हैं, तो आइये जानते हैं इसके फायदों के बारे में..

त्वचा की देखभाल
स्वस्थ वसा और एंटीऑक्सीडेंट के उच्च स्तर के कारण नारियल के दूध की त्वचा की रक्षा करने वाली प्रकृति सर्वविदित है।

प्रतिरक्षा तंत्र
नारियल में पाए जाने वाले विटामिन सी के रूप में ग्रीन टी प्रतिरक्षा प्रणाली को एक बड़ा बढ़ावा दे सकती है।

वजन घटना
दोनों मुख्य अवयवों का चयापचय पर प्रभाव पड़ सकता है, जो निष्क्रिय वसा जलने को बढ़ावा दे सकता है और वजन घटाने के प्रयासों में सहायता कर सकता है।

हृदय स्वास्थ्य
उच्च स्तर के "अच्छे" वसा, अर्थात् एचडीएल कोलेस्ट्रॉल और लॉरिक एसिड, आपको उच्च रक्तचाप और कोरोनरी हृदय रोग से बचाने में मदद कर सकते हैं।

ऐसे बनाएं नारियल की चाय
- नारियल चाय बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में 4 कप पानी को अच्छे से उबालें।
- फिर तीन ग्रीन टी बैग्स को उबलते पाने में डालें।
- इसके बाद 1/4 कप नारियल का दूध और 2 बड़े चम्मच क्रीम डालें।
- फिर अच्छी तरह से हिलाएं और टी बैग को निकाल दें।
- आप चाहें तो टेस्ट के लिए एक चम्मच ब्राउन शुगर भी मिला सकते हैं।
नारियल चाय पीने के नुकसान
एक शोध में पता चला है नारियल की चाय का अधिक मात्रा में सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इसका सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
