Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
आम के इस शरबत से कम होता है वजन, ऐसे घर पर तैयार करें आम पोरा
गर्मियों से राहत पाने के लिए हम नींबू पानी और अन्य तरह के शरबत पीते हैं। उत्तर भारत में नींबू पानी के साथ-साथ कई तरह के शर्बत का अधिक सेवन किया जाता है। वहीं, बंगाल में एक खास तरह का शरबत तैयार करते हैं, जिसका नाम है आम पोरा। यह बहुत ही स्वादिष्ट होता है, जो गर्मियों से राहत दिलाने में मदद करता है। आम पोरा गर्मी के वजह से शरीर में मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स में आ जाती है और आम पोरा इन इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करता है। इलेक्ट्रोलाइट्स को संतुलित करने के लिए खनिजों से भरपूर एक ग्लास आम पना पर्याप्त होता है। आइए जानते हैं आम पोरा पीने के फायदे... वैसे आपको बता दे उत्तर भारत में आम पोरा को आम पना के नाम से जाना जाता है। आज हम आपको आम पोरा की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं, इससे पहले आइए जानते हैं, इसके सेवन से क्या फायदे होते हैं।

आम पोरा पीने के फायदे
पेट के कीड़े-
आम पोरा घटती जठरांत्र संबंधी विकारों और शिष्ट विकारों के साथ जुड़ा हुआ है। यह आंतों के लिए एक उपचार एजेंट के रूप में कार्य करने के लिए जाना जाता है। इसके अलावा यह शर्बत बच्चों के लिए भी गुणकारी है। बच्चों को आम पना देने से पेट की गैस, पेट के कीड़े जैसी दिक्कतों को आसानी से दूर किया जा सकता है।

इम्यून सिस्टम होता है बूस्ट
आम का सेवन करने से इम्यून सिस्टम बेहतर होता है। कच्चे आम में भरपूर रूप से एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन सी जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाने में हमारी मदद करता है। आम पोरा के सेवन से माइक्रोबियल और फंगल संक्रमण को विकसित होने से रोका जा सकता है।

बेली फैट होता है कम
आम के सेवन से आपका वजन भी तेजी से घटेगा। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो जंक या उच्च कैलोरीयुक्त भोजन को खाने से रोकता है। इसके साथ ही आम के सेवन से भूख कम लगती है। भूख नियंत्रित होने पर बेली फैट तेजी से कम होता है।
पाचन शक्ति होती है मजबूत
आम में पाचन तंत्र को बेहतर करने की शक्ति होती है। आम एक प्राकृतिक लैक्सटेसिव है, जो चयापचय की क्रिया को उत्तेजित करने में हमारी मदद करता है। इसके सेवन से पाचन शक्ति मजबूत होती है। इसके साथ ही आम में फाइबर होता है, जो आंत्र पथ के माध्यम से मल को आसानी से बाहर निकालने में हमारी मदद करता है।

आम पोरा के लिए सामग्री
कच्चा आम- भुना हुआ कच्चा आम
जीरा पाउडर- 1 चम्मच भुना जीरा पाउडर
धनिया भुना हुआ
गुड़- एक टुकड़ा
पुदीने की पत्तियां
सूखी लाल मिर्च- 1 से 2
पीसी हुई काली मिर्च- आधा चम्मच
स्वादानुसार सेंधा नमक या काला नमक
आम पोरा शरबत बनाने की विधि
कच्चे आम को खुले आंच में भूनें।
इसके बाद इस आम को ठंडा होने दें।
अब इस आम से गूदे को बाहर निकाल लें।
आम को ब्लेंडर में डालकर इसमें गुड़ के साथ अन्य सामाग्री मिलाकर पीसें।
इस पेस्ट में अपने स्वादानुसार नमक मिलाएं।
इसे आप एक सप्ताह तक फ्रिज में स्टोर करके रख सकते हैं।
जब आम पोरा पीने का मन करे, तो इसमें थोड़ा ठंडा पानी मिलाकर पिएं।



Click it and Unblock the Notifications
