Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मिट्टी के मटके के पानी में होते है अमृतीय गुण, जानें किसे नहीं पीना चाहिए
पुराने जमाने में घर में बड़े बुर्जुग साफ और ठंडा पानी पीने के लिए मिट्टी के घड़े का इस्तेमाल करते थे। लेकिन टेक्नोलॉजी के इस युग में हम में से कई लोग गर्मी की तपन मिटाने के लिए फ्रीज में रखा ठंडा पानी पीने के आदी हो चुके हैं। लेकिन कई स्वास्थय विशेषज्ञों की मानें तो फ्रीज का पानी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। गर्मी में मटके का पानी जितना ठंडा और सुकूनदायक लगता है, स्वास्थ्य के लिए भी उतना ही फायदेमंद भी होता है। जान लीजिए मटके का पानी पीने के यह बेशकीमती फायदे

- अगर आपको अपच की प्रॉब्लम है या खाना डाइजेस्ट नहीं होता है, तो आपको रोज घड़े का पानी पीना चाहिए। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और डाईजेशन भी ठीक रहता है।
- गर्मी के समय में घड़े का पानी पीने से किसी तरह की थकान या शारीरिक पीड़ा नहीं होती। इस पानी का सेवन करने से सिरदर्द की प्रॉब्लम से भी राहत मिलती है।
- घड़े का पानी का सेवन हर प्रॉब्लम का सॉल्यूशन है, पर अस्थमा के पेशेंट्स को घड़े का पानी नहीं पीना चाहिए।
- मटके का पानी प्राकृतिक तौर पर ठंडा होता है, जबकि फ्रिज का पानी इलेक्ट्रिसिटी की मदद से। बल्कि एक बड़ा फायदा यह भी है कि इसमें बिजली की बचत भी होती है, और मटके बनाने वालों को भी लाभ होगा।
- प्रेग्नेंट महिलाएं अगर फ्रिज का पानी पीती हैं, तो उससे उनके होने वाले बेबी की सेहत पर बुरा असर पड़ता है, लेकिन इसकी जगह अगर वह घड़े का पानी पीती है, तो उसे राहत रहती है।
- फ्रिज से निकला हुआ ठंडा पानी पीने से कई बार गला खराब हो जाता है, लेकिन घड़े के पानी के सेवन से गले की कोशिकाएं कम सिकुड़ती हैं।
- फ्रिज के पानी की अपेक्षा यह अधिक फायदेमंद है क्योंकि इसे पीने से कब्ज और गला खराब होने जसी समस्याएं नहीं होती। इसके अलावा यह सही मायने में शरीर को ठंडक देता है।
- इस पानी का पीएच संतुलन सही होता है। मिट्टी के क्षारीय तत्व और पानी के तत्व मिलकर उचित पीएच बेलेंस बनाते हैं जो शरीर को किसी भी तरह की हानि से बचाते हैं और संतुलन बिगड़ने नहीं देते।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
