Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
रेगुलर चाय की जगह घर पर बनाएं कश्मीरी कहवा चाय, स्वास्थ्य के लिए है बहुत फायदेमंद
कहवा चाय को पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और हमारा वजन भी कंट्रोल में रहता है। चाय में कई तरह के एंटाऑक्सीडेंट होते हैं जो तनाव को कम करने में मदद करता है।
चाय के बिना ज्यादातर लोगों के दिन की शुरुआत नहीं होती हैं। चाय पीने से एनर्जी मिलती है। सर्दी, जुकाम होने पर चाय पीते हैं। इस तरह कश्मीरी चाय को कहवा कहते है। कहवा अपने स्वाद और सुंगध के लिए बहुत मशहूर है। यह एक हेल्दी ड्रिंक है जिसका सेवन शरीर को गर्म रखने के लिए किया जाता है। इस चाय में दालचीनी, केसर, इलायची, लौंग और ड्राई फ्रूट्स जैसे काजू,बादाम, किशमिश मिलाया जाता है।
ये चाय एक ट्रेडिशनल केटल में बनती है जिसे समोवर कहते हैं। इस चाय को बनाने के लिए अलग-अलग मसालों को मिलाया जाता है। इसे पीने से आपकी इम्युनिटी बढ़ती है। साथ ही मौसमी संक्रमण से बचाता है। रोजना इस चाय को पीन से पाचन तंत्र मजबूत होता है और हमारा वजन भी कंट्रोल में रहता है।

एंटी-ऑक्सीडेंट
चाय में कई तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो तनाव को कम करने में मदद करता है। इसे पीने से सर्दी, खांसी की समस्या नहीं होती है। हालांकि इस चाय में बादाम होते है जो हमारी स्किन को हेल्दी और मॉश्चराइज रखने में मदद करता है।

इम्यूनिटी को बढ़ाने में सहायक
बादाम तथा अखरोट द्वारा कहवा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट व्यक्ति की इम्यूनिटी को बढ़ाने में सहायता करते है। यह एंटीऑक्सीडेंट व्यक्ति को संक्रमण या बीमारी से बचाने में भी अपनी अहम भूमिका निभाते हैं।

तनाव को करे दूर
आज के इस बदलते दौर में इंसान का जीवन व्यस्त सा हो गया है। इंसान कभी अपने काम में व्यस्त होता है तो कभी अन्य परेशानियों में उलझा रहता है। इस स्थिति में यदि आप एक कप कहवा चाय पी लेते हैं तो यह आपके मूड को ठीक करके आपके तनाव से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित होगी।

पाचन तंत्र को ठीक रखे:
कहवा चाय पीने से पाचन तंत्र साफ रहता है तथा यह खाना पचाने में भी मदद करती है। एक स्वस्थ पाचन तंत्र द्वारा ही आपके शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकाले जाते हैं। कहवा चाय पेट में होने वाले बैक्टीरियल इंफेक्शन को भी ठीक करने में मदद करती है।

वजन घटाने में मददगार
कहवा चाय वजन को कम करने में बहुत ही सहायता करती है। यह शरीर में अत्यधिक मात्रा में जमे हुए वसा को जलाती है। कहवा चाय व्यक्ति के शरीर से मौजूद वसा को कम करके मोटापा कम करती है।
आइए जानते हैं किस तरह बनाते है
1. कहवा चाय को बनाने के लिए 2 इलायची, 2 लौंग ओर आधी दालाचीनी को मिलाकर अच्छी तरह से मिक्सी में पीस लें. इसके बाद 4 से 5 बादाम, अखरोट को अच्छे से पीस लें।
2. आप केटली में 2 कप पानी डाले और उसमें इलायची, दालचीनी, बादाम, लौंग और अखरोट के पेस्ट को मिलाएं।
3. इसमें कुछ सूखी गुलाब की पत्तियां मिलाएं और एक चम्मच कशमीरी ग्रीन चाय पत्ती मिलाएं। इसमें थोड़ी देर के लिए उबाल आने दें।
4. अब आप इस चाय को छानकर निकालें। बादाम और केसर के साथ गार्निश करें। इस चाय में चीनी मिलाने की कोई जरूरत नहीं है। अगर आप मीठा पीने पसंद करते हैं तो हल्की चीनी मिला सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
