Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
ब्लड शुगर कंट्रोल करता है कद्दू की पत्तियां, जानें इसे खाने के बेहतरीन फायदे
कद्दू की सब्जी ना सिर्फ खाने में स्वादिष्ट बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। मगर क्या आप जानते है कि कद्दू की सब्जी की तरह कद्दू की पत्तियां भी सेहत के लिए फायदेमंद होती है। बढ़ी हुई डायबिटीज को कंट्रोल करना हो या आंखों पर लगा चश्मा हटाना हो... कद्दू की पत्तियां रामबाण औषधी की तरह काम करेगा। खास बात तो यह है कि यह नुस्खा बेहद किफायती भी है और घरेलू होने के कारण इसका कोई साइड-इफैक्ट भी नहीं होगा।
चलिए आपको बताते हैं कि कद्दू की पत्तियां खाने से आपको क्या-क्या फायदे मिलेंगे...

कैसे करें सेवन?
आप कद्दू की पत्तियों की सब्जी बनाकर खा सकते हैं। इसके अलावा इसे नींबू के साथ खाना भी फायदेमंद होगा। इसका जूस, सूप बनाकर भी पीया जा सकता है।

आंखों की रोशनी बढ़ाए
हफ्ते में 2-3 बार कद्दू की पत्तियों की सब्जी, सूप या जूस लेने से आंखों पर लगा चश्मा हट जाता है। साथ ही इससे मोतियाबिंद जैसी समस्याएं भी दूर रहती हैं।

जल्दी भरते हैं जख्म
क्योंकि इसमें विटामिन सी भरपूर होता है इसलिए इससे जख्म जल्दी भर जाते हैं। ऐसे में अगर कोई चोट या इंटरनल प्रॉब्लम है तो इसका सेवन जरूर करें। इसके अलावा यह दांतों व हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मददगार है।

ब्लड शुगर कंट्रोल
प्रोटीन से भरपूर कद्दू की सब्जी ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल करती हैं, जो डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद है। इसके अलावा इस सब्जी का सेवन ब्लड कोलेस्ट्रॉल भी नियंत्रित करता है।

नहीं होगी खून की कमी
कद्दू कू पत्तियों में आयरन भरपूर होता है जो शरीर में खून की कमी नहीं होने देता। महिलाओं और बच्चों को खासतौर पर इसका सेवन करना चाहिए क्योंकि रिसर्च के अनुसर, सबसे ज्यादा खून की कमी इन्हीं में पाई जाती है।
पीरियड्स पेन से छुटकारा
पीरिड्स में होने वाली दर्द, कमजोर, थकान, तनाव से बचना है तो इसकी सब्जी खाएं। इससे शरीर में एनर्जी बनी रहेगी और आपको दर्द आदि भी नहीं होगा।

मांओं के लिए फायदेमंद
लैक्टेटिंग और ब्रेस्टफीडिंग करवाने वाली महिलाओं के लिए भी यह सब्जी बेहद फायदेमंद है क्योंकि इससे शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं।
ग्लोइंग स्किन और मजबूत बाल
इसमें विटामिन ए और सी भरपूर मात्रा में होता है जो स्किन को ग्लोइंग बनाने के साथ बालों को भी मजबूत बनाता है।



Click it and Unblock the Notifications
