Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
अंकुरित मेथी दाने खाने के हैं कई फायदे, डायबिटीज वाले जरुर खाएं
सुबह-सुबह लोग हेल्दी रहने के लिए स्प्राउट चना या मूंग दाल खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी स्प्राउट मेथी दाना खाया है? जी हां, अंकुरित या स्प्राउट मेथी दाना खाने के कई सारे फायदे हैं। मेथी का इस्तेमाल हम मेथी के बीज, मेथी के पत्ते और अंकुरित मैथी के रूप में कर सकते हैं। यह हर एक रूप में हमारे लिए गुणकारी हो सकता है। अंकुरित मेथी का उपयोग खासतौर पर डायबिटीज, मोटापा, दिल से संबंधित बीमारी, थायराइड, ब्लड प्रेशर इत्यादि बीमारी को कंट्रोल करने के काम आता है। इतना ही नहीं अंकुरित मेथी में फोटोकेमिकल्स नामक तत्व बढ़ जाता है, जो पोषक तत्वों के गुणों को हाई करने में आपकी मदद करता है। अंकुरित मेथी का सेवन आपके लिए ज्यादा गुणकारी साबित हो सकता है।

आयुर्वेद में बताई महत्ता
आयुर्वेद में मेथी दाना को वात एवं पित्त नाशक कहा जाता है। यह ना केवल हमारी पाचन प्रणाली को दरुस्त करता है बल्कि हमे हृदय रोगों से भी छुटकारा दिलाता है। मेथी दाना में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, मैंगनीज, विटामिन बी 6 आदि जैसे जरूरी पौषक तत्व पाए जाते हैं जो कईं बिमारियों के लिए रामबाण साबित होते हैं. बहरहाल, चलिए जानते हैं मेथी दाना के फायदे आखिर क्या क्या हो सकते हैं और किन रोगों के लिए इन्हें इस्तेमाल किया जा सकता है।

वेटलॉस होता है
अंकुरित मेथी के सेवन से आप अपना वजन कंट्रोल कर सकते हैं। मेथी में गैलेक्टोमैनन नामक पॉलिसाक्साइड भरपूर रूप से होता है, जो भूख को कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकता है। इसके अलावा मेथी में लगभग 75 फीसदी घुलनशील फाइबर होता है, जो आपके डायजेशन सिस्टम को ठीक करने में आपकी मदद करता है। साथ ही शरीर से अतिरिक्त वसा को कम करने में मददगार होता है। सुबह खाली पेट अंकुरित मेथी खाएं, इससे पेट की चर्बी तेजी से कम होगी।

दिल को रखें सुरक्षित
दिल को सुरक्षित रखने के लिए आप मेथी के दानों का सेवन कर सकती हैं। यह कार्डियोवैस्कुलर लाभ दिलाने में मददगार होता है। कुरित मेथी के सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल संतुलित रहता है, जो हार्ट अटैक के खतरे को कम करने में मददगार साबित होता है। यह शरीर के ब्लड से ट्राइग्लिसराइड्स नामक फैट के लेवल को कम करने में मददगार होता है, जो दिल से संबंधित समस्याओं (Cardiac problems) को बढ़ाने में कारगर होता है।

मां के दूध को बढ़ाए अंकुरित
ब्रेस्ट फीडिंग कराने वाली महिलाओं के लिए भी अंकुरित मेथी बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को मेथी का सेवन करना चाहिए। इससे उन्हें संपूर्ण पोषक तत्व मिलता है। अंकुरित मेथी में आयरन काफी ज्यादा हाई हो जाता है, जो प्रसव पीड़ा को कम करने और गर्भाशय संकुचन को सुधारने में मददगार हो सकता है। मेथी आपके लिए हर्बल गैलेक्टैगोगू की तरह कार्य करता है।

डायबिटीज वाले खाएं और स्वस्थ रहें
डायबिटीज से पीड़ित लोगों को नियमित रूप से अंकुरित मेथी का सेवन करना चाहिए। अंकुरित मेथी के सेवन से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। इसके सेवन से शरीर में इंसुलिन का उत्पादन बढ़ता है। कई रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि अंकुरित मेथी के सेवन से ब्लड में अतिरिक्त शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। मेथी में भरपूर रूप से एमिनो एसिड होता है, जो मधुमेह रोगियों के शरीर में इंसुलिन उत्पादन को बढ़ाता है।

बालों को रखें मजबूत
मेथी दाना में प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड की मात्रा काफी अधिक होती है। प्रोटीन हमारे बालों को घना एवं मजबूत करने के लिए सबसे आसान उपाय है। रोज़ाना मेथी दाना खाने से आपके बाल जड़ से मजबूत हो जाते हैं और बालों में जुएँ, रूसी आदि जैसी समस्याएं दूर करते हैं। इसके लिए आप नारयल के दूध में 2 बड़े चम्मच मेथी के बीज दाल कर पेस्ट तैयार कर लें और बालों पर लगा लें। 30 मिनट बाद बाल धोने के बाद आपको अच्छा रिजल्ट मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
