Latest Updates
-
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य
सिर्फ बालों और हाथों पर रंग नहीं लाती है मेहंदी, पानी में मिलाकर पीने से दूर होती है स्किन प्रॉब्लम
ज्यादात्तर लोग मेहंदी के आकर्षक और गहरे रंग की वजह से इसे हाथों में लगाने के अलावा सिर पर लगाते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि मेहंदी बालों और हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ कई बीमारियों के लिए औषधि की तरह काम करती हैं। मेहंदी के पत्तों में टैनिन, वासोन, मैलिक एसिड, ग्लूकोज, मैलिटोल और म्यूसिलेज जैसे तत्व पाए जाते हैं। जानें, मेहंदी किन समस्याओं में असरदार होती है।

डैंड्रफ से दिलाए छुटकारा
मेहंदी से स्कैल्प में होने वाली खुजली की समस्या दूर होती है। मेहंदी में नींबू और दही मिलाकर बालों में लगाएं। इन दोनों ही चीजों में एसिडिक होते हैं, जो खुजली, रूसी जैसी परेशानियों से छुटकारा दिलाते हैं। सप्ताह में 1 बार बालों में मेहंदी जरूर लगाएं।

त्वचा संबंधित समस्याओं से दिलाए छुटकारा
मेहंदी में अधिक मात्रा में टैनिन और हेनोटैनिक एसिड होता है। ये दोनों ही तत्व त्वचा पर जमी मृत कोशिकाओं को खत्म कर देता है। त्वचा संबंधित किसी भी तरह की समस्याओं से बचने के लिए मेहंदी के पेड़ की छाल का काढ़ा बनाकर पिएं। जब इस काढ़ा का सेवन करें, तो चेहरे पर साबुन का इस्तेमाल ना करें।

किडनी में ना बनने दे स्टोन
मेहंदी में मैलिक एसिड होने के कारण यह किडनी में स्टोन नहीं बनने देता है। आधे लीटर पानी में 50 ग्राम मेहंदी के पत्तों को पीसकर मिला दें। अब इसे उबाल लें। जब उबल जाए तो छान कर इसे पिएं। ऐसा करने से किडनी की बीमारियां ठीक होंगी। स्टोन की समस्या भी नहीं होगी। इस काढ़े को 1 महीने तक पिएंगे, तो ही लाभ होगा।

दर्द और सूजन से राहत
मेहंदी की तासीर ठंडी होती है, तो इसे दर्द, जलन या फिर सूजन होने पर लगाने से आराम मिलता है। इसकी पत्तियों को पीस लें और सूजन या दर्द वाली जगह पर लगा लें।

लू से बचाएं
मेहंदी की पत्ती ठंडी होने के कारण शरीर की गर्मी को दूर करती है। गर्मियों में लू से बचने के लिए आप इसका लेप तलवों में लगा सकते हैं।

पेट की बीमारी दूर करें
इसमें कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो पेट की बीमारियों से आपको बचाए रखते हैं। पीलिया होने पर भी आप मेहंदी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका सेवन करने से शरीर में कोई भी साइड इफेक्ट नहीं होता है।



Click it and Unblock the Notifications
