Latest Updates
-
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए
इन आसान घरेलू नुस्खों की मदद से छुड़ाएं शराब की लत
हम सभी को पता है कि शराब सेहत के लिए ठीक नहीं है, लेकिन फिर भी इससे बच पाना मुश्किल है। ऐसे में जिन्हें इसकी लत लग जाए तो इसके बिना रहना उनके लिए आसान नहीं होता। शराब से किडनी के साथ-साथ शरीर के दूसरे अंगों पर बहुत नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। शराब की लत से छुटकारा पाने के लिए लोग बहुत से तरीके आजमाते हैं, लेकिन हर कोई इस आदत को आसानी से नहीं छोड़ पाता।
इस खतरनाक आदत से बचने के लिए सबसे पहले जरूरी है, सही डायट और कड़ी मनशक्ति। साथ ही आज हम आपको कुछ ऐसे 6 सरल घरेलू नुस्खों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें नियमित तौर पर अपनाने से शराब की लत से आसानी से छुटकारा मिल सकता है।

गाजर का रस
सर्दियों में आसानी से मिलने वाला गाजर का रस, शराब से छुटकारा दिला सकता है। इसके नियमित सेवन से आपकी शराब पीने की इच्छाशक्ति कम होने लगती है।

किशमिश
जब कभी आपकी शराब पीने की इच्छा हो तो, 2-4 किशमिश धीरे-धीरे चबाएं, ऐसा करने से शराब पीने का मन आधा होने लगता है। ऐसा नियमित रूप से करने पर शराब की लत भी कम होने लगती है।

तुलसी की पत्तियां
एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों वाली तुलसी की पत्तियों को रोज चबाने से शराब पीने की इच्छा कम होने लगती है। साथ ही इससे शरीर में जमा हो रही गंदगी भी साफ होती है।

करेले की पत्तियां
करेले की पत्तियां और तुलसी की पत्तियां शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद करती हैं। यह उपाय शराब छुड़ाने में भी आपके बेहद काम आ सकता है। इसके लिए बस आपको करना यह है कि करेले की पत्तियों को पीस कर, रस निकाल लें और छाछ के साथ दो चम्मच इस रस की मिलाकर पी जाएं।

अश्वगंधा
एक ग्लास दूध में रोज एक चम्मच अश्वगंधा का पाउडर मिलाकर पीने से भी रोज-रोज शराब पीने की आदत में सुधार आता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अश्वगंधा के एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों की वजह से शराब पीने की लत कम होने लगती है।

अदरक का तेल
शहद में कुछ बूंदें अदरक के तेल मिलाकर लेने से भी शराब की लत से छुटकारा मिलता है। इस मिश्रण को सही मात्रा में नियमित लेने से शराब से दूरी बनाने में मदद मिलती है।



Click it and Unblock the Notifications
