Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
रनिंग के बाद होने लगता है पांव में दर्द, तो आपको रनिंग शूज बदलने की है जरुरत, जानें कब खरीदें नए रनिंग शूज
अपनी डेली रनिंग सेशन को इफेक्टिव बनाने के लिए जरुरी है कि आपको अपने फॉर्म को मैनेज करना जरुरी है। अगर आपका पॉश्चर सही है तो आप खुद को आसानी से फिट रख सकते हो। बेहतर रनिंग के लिए आपको बेहतर रनिंग शूज की जरुरत होती हैं। जो आपकी रनिंग को परफेक्ट बनाने के साथ ही आपके बॉडी पॉश्चर को भी सही बनाने में मदद करती हैं।
इसमें कोई शक नहीं कि आपके पुराने जूते आरामदेह हो सकते हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि यह आपके वर्कआउट सेशन के लिए बिल्कुल सही है। समय-समय पर आपको चोट से बचने और सही बॉडी पॉश्चर के लिए रनिंग शूज लेने की जरुरत होती है। तो, आप यहां जानिए कि अपने पुराने जूतों की जोड़ी को नए के साथ कब बदलना है? चलो पता करते हैं।

जानें अपने जूते कब बदलें?
यदि आप उन लोगों में से हैं जो अपने पुराने जूतों के टूटने या पुराने होने का इंतजार करते हैं और तब जाकर आप एक नया जूता खरीदते हैं तो, हम रिकमेंड करेंगे कि आपको अपनी इस आदत को छोड़ देनी चाहिए। पुराने जूते काफी समय पहनने से सबसे पहले, जूतों का फोम आकार खो देता है, जिसके बाद आपको फफोले और फिटिंग के मुद्दों के कारण असहज महसूस हो सकता है। इन जूतों की जोड़ी के साथ अपने रनिंग सेशन को जारी रखने से आपको जोड़ों की समस्या और मांसपेशियों में खिंचाव का खतरा बढ़ जाता है। फ्लैट फोम के कारण, फुटपाथ से टकराने पर आपके पैरों को अधिक दबाव लेना पड़ता है, जिससे असंतुलन और जोड़ों की समस्या का खतरा बढ़ जाता है।

जूते बदलने के समय को कैसे पहचानें
जब आप जूते पहन कर भागते हैं तो आपको काफी तकलीफ महसूस होती है। आपको घुटनों में भी दर्द महसूस होता है। आप अपने पैरों की ऐसी खराब स्थिति देखकर समझ जाएं कि अब आपको इन्हें बदलने की जरूरत है।

जूते की एक नई जोड़ी कब खरीदें?
रनिंग या कोई कसरत करते समय अच्छी क्वॉलिटी वाले जूते पहनना कई और वजहों से आवश्यक है। वे आपको आरामदेह रखने में मदद करते हैं, इसलिए आपका पूरा ध्यान आपके जूतों के बजाय आपके कसरत पर ही रहता है। एक अच्छी क्वालिटी वाला जूता आपके पैरों को स्वस्थ रखने के साथ ही पैर की अन्य गंभीर समस्याओं के बीच गोखरू, बदबूदार पैर जैसी समस्याओं से बचाता है। आपको अपने पुराने जूतों को कब बदलना है, यहां कुछ संकेत दिए गए हैं जिन पर आपको ध्यान देने की आवश्यकता है।

जब आप अधिक दर्द महसूस कर रहे हैं
जूते की एक नई और अच्छी जोड़ी आपको दर्द नहीं देता है। ये समस्याएं तब शुरू होती हैं जब आपके दौड़ने वाले स्नीकर्स खराब होने लगते हैं।और दर्द आपके लिए अपनी गतिविधि को अधिक समय तक करना मुश्किल बना देगा। घुटने में दर्द, छाले या झनझनाहट भी ऐसे संकेत हैं जो आपको अपने जूतों की जोड़ी बदलने की तरफ इशारा करता है।

आपके जूते पहनने में खराब लगते हैं
कभी-कभी हम जूतों की वजह से होने वाले दर्द को इग्नोर कर देते हैं। ऐसे में उन संकेतों की तलाश करें जिन्हें आप खुली आंखों से देख सकते हैं। यदि आपके जूतों के तलवे खराब हो गए हैं या जूतों के अंदर के कुशन असमान दिखाई दे रहे हैं, तो ये निश्चित रूप से संकेत हैं कि आपको जूते बदलने की जरुरत हैं।

ज्यादा दूर तक नहीं जा सकते है
आप एक बार में कितनी दूरी तय करते हैं, यह आपके जूतों की क्वॉलिटी से भी प्रभावित होता है। यदि आपके जूते अच्छे आकार में हैं, तो आप बिना किसी कठिनाई के बड़ी दूरी तय कर सकते हैं। यदि ऐसा नहीं है, तो आप असहज महसूस करते हैं और अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए संघर्ष करते हैं। आपके जूते आपको आसानी से थका देते हैं और आप बीच में ही हार मान लेते हैं। ये कुछ निश्चित तरीके हैं जिनसे पता चलता है कि आपको अपने अच्छे पुराने रनिंग शूज़ को बदलने की आवश्यकता है।



Click it and Unblock the Notifications
