Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
प्रीमेच्योर इजेकुलेशन को पुरुष ऐसे करें कंट्रोल, कंडोम और सेक्स पोज़िशन में लाएं बदलाव
सेक्स से जुड़ी ऐसी कई समस्याएं है जैसे इरेक्टाइल डिस्फंक्शन और प्रीमच्योर इजैक्युलेशन जिनके बारे में अक्सर पुरुष बात करने से कतराते हैं, शर्माते हैं। लोग खुलकर इस समस्या के बारे में बात करने से ज़्यादा इनसे बचना बेहतर समझते है। शीघ्रपतन की समस्या का असर व्यक्ति की सेक्स लाइफ पर पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए लोग नीम-हकीमों के चक्कर तक लगाने लग जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की छोटी-छोटी इन टिप्स को ध्यान में रखकर पुरुष प्रीमच्योर इजैक्युलेशन यानी शीघ्रपतन की समस्या से बच सकते हैं।
एक स्टडी की मानें तो करीब 30 प्रतिशत वयस्क पुरुष इजैक्युलेशन की समस्या का सामना करते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स दे रहे हैं जिन्हे ध्यान में रखकर पुरुषों की इजैक्युलेशन से जुड़ी समस्या हो जाएगी दूर...

मास्टरबेट करने से नहीं होगा इजैक्युलेशन
अगर आप सेक्स करने से 1 या 2 घंटे पहले मास्टरबेट करते हैं तो इंटरकोर्स के दौरान आप अपने इजैक्युलेशन टाइमिंग को डीले कर सकते हैं। यानी सेक्स से पहले मास्टरबेट करें तो जल्दी इजैक्युलेशन नहीं होगा।

सेक्स पोजिशन में बदलाव
इंटरकोर्स के दौरान सेक्स पोजिशन में बदलाव करके भी आप इजैक्युलेशन की समस्या से बच सकते हैं, जिसमें आपकी सेंसेटिविटी कम हो सके। आप चाहें तो खुद टॉप पोजिशन में रहने की बजाए पार्टनर ऑन टॉप पोजिशन को ट्राई कर सकते हैं।

कंडोम की क्वालिटी पर दे ध्यान
हो सकता है आपकी इस समस्या के पीछे आपका कंडोम कुछ हद तक जिम्मेदार हो। क्योकि हो सकता हैं जो कंडोम आप यूज कर रहे हों वह बहुत पतला हो जिस वजह से आप जल्दी उत्तेजित हो जाते हों। ऐसे में थोड़ा थिक यानी मोटा कॉन्डम यूज करें। ऐसा करने से आपकी उत्तेजना धीरे-धीरे बढ़ेगी और आपको इजैक्युलेट करने में भी वक्त लगेगा।

गहरी सांस लें
इंटरकोर्स के दौरान अगर आप गहरी सांस लें तो आपका इजैक्युलेटरी रिफ्लक्स (इजैक्युलेशन के दौरान शरीर में जो ऑटोमैटिक रिफ्लक्स होता है) कुछ देर के लिए रुक जाएगा और आप देर से इजैक्युलेट कर पाएंगे।

पार्टनर को रिलेक्स फील कराएं
नर्वस और स्ट्रेस भी पुरुषो में इजैक्युलेशन की समस्या को भी बढ़ता है। इसलिए इंटरकोर्स से पहले अपन पार्टनर को रिलेक्स महसूस कराएं। उनसे इस बारे में खुलके बात करें। सेक्स से पहले प्री योगा, फोरप्ले, मैडिटेशन और मसाज जैसी थेरेपी भी शीघ्रपतन की समस्या को दूर करता है। जरुरत पड़े तो डॉक्टर से भी मिल सकते हैं



Click it and Unblock the Notifications
