Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
Lungs Detox: स्मोकिंग और पॉल्यूशन से फेफड़ों में भर गया धुंआ, जानें क्या है आसान तरीका
वायु प्रदूषण, सिगरेट के धुएं और अन्य विषाक्त पदार्थ सांसों के जरिए फेफड़ों तक पहुंचकर नुकसान पहुंचा सकता है। शरीर के बाकी हिस्सों को स्वस्थ रखने के लिए फेफड़ों के स्वास्थ्य को बनाए रखना आवश्यक है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, वायु प्रदूषण के संपर्क में आने से हर साल दुनिया भर में 4.2 मिलियन मौतें होती हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका में हर पांच लोगों में से एक की मुत्यु का कारण ध्रूमपान है।
यहां हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताएंगे जिसका उपयोग कर आप अपने फेफड़ों को नेचुरली तरीके से डिटॉक्स कर सकते है।

ग्रीन टी
ग्रीन टी में कई एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो फेफड़ों में सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा ये स्मोकिंग की वजह से हुई क्षति को कम करने में मदद करता है। कोरिया में 1,000 से अधिक वयस्कों पर एक रिसर्च की गई, जिसमें जो लोग प्रतिदिन कम से कम 2 कप ग्रीन टी पीते हैं, उनके फेफड़ों की कार्यक्षमता उन लोगों की तुलना में बेहतर होती है, जो ग्रीन टी नहीं पीते है।

गर्म पानी और शहद
यह शक्तिशाली पेय शरीर को डिटॉक्सिफाई करने और पॉल्यूशन के प्रभाव से लड़ने में मदद करता है। शहद में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो आपके गले में खराश पैदा करने वाले संक्रमण को शरीर से हटाने में मदद कर सकते हैं।

मुलेठी की चाय
मुलेठी को शहद और गर्म पानी के साथ पीने से खांसी, जुकाम, गले की खराश ठीक हो जाती है और ये फेफड़े को भी साफ करते है। ऐसा माना जाता है कि, मुलेठी को नियमित रूप से लेने से हृदय रोग के जोखिम कम होते है।

लहसुन का सेवन करें
लहसुन का सेवन भी फेफड़ो को डिटॉक्स करने में मदद करता है, क्योंकि लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट होता है जोकि फेफड़ो को क्लींज करता है। आयुर्वेद के अनुसार लहसुन के सेवन से कफ से संबंधित बीमारियों को दूर करने में भी काफी सहायता मिलती है।

तुलसी
तुलसी सर्दी-जुकाम होने पर काफी गुणकारी और लाभदायक होता है। तुलसी के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट होते जो कि छाती में जमें कफ को दूर करने में काफी मदद करते है। यह सर्दी-जुकाम में भी लाभप्रद हैं।

हल्दी का सेवन
हल्दी का रोजाना सेवन वायु मार्ग में सूजन को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा, हल्दी में करक्यूमिन नामक एक तत्व होता है, की उपस्थिति फेफड़ों को प्राकृतिक रूप से साफ करने में मदद करती है और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करती है, जो आगे चलकर प्रतिरक्षा को मजबूत करने में मदद करती है। आप कच्ची हल्दी खा सकते हैं या दूध के साथ पाउडर के रूप में उपयोग कर सकते हैं



Click it and Unblock the Notifications
