Latest Updates
-
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम
क्या आपकी बगलों से भी आती है गंदी पसीने की बदबू, इन घरेलू उपाय से पाएं छुटकारा
गर्मी का मौसम आते ही सबसे ज्यादा परेशान करने वाली चीज होती है पसीने की बदबू। दरअसल गर्मियों में शरीर अपने अंदर के तापमान को संतुलित करने के लिए पसीने का उत्पादन करता है। लेकिन जब यह पसीना अंडरआर्म्स में मौजूद बैक्टीरिया से मिल जाता है तो वहां से बदबू आने लगती है।
जिससे छुटकारा पाने के लिए लोग आर्म्स में डियोडरेंट या एंटीपर्सपिरेंट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इन प्रोडक्ट के इस्तेमाल से पसीने की बदबू कुछ ही समय के लिए दबती है। लेकिन यहां हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे है जिसकी मदद से आप पसीने की बदबू से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते है।

1. एपल साइडर विनेगर
पसीने की बदबू को दूर करने के लिए आप एपल साइडर विनेगर यानि सेब के सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक साफ स्प्रे बोतल में 1 कप एप्पल साइडर विनेगर और आधा कप पानी डालकर अच्छी तरह मिलाकर स्टोर कर लें। अब इस सेब के सिरके के मिश्रण को रात को साफ और सूखे अंडरआर्म्स पर स्प्रे करें और सो जाएं। अगली सुबह अंडरआर्म्स को गुनगुने पानी से साफ कर लें।

2. आलू
आलू स्किन केयर के लिए तो फायदेमंद है ही, बल्कि पसीने की बदबू से छुटकारा पाने के लिए भी आलू का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस घरेलू नुस्खे में आपको एक आलू को छीलकर उसके टुकड़ों में काटना होता है। फिर इस स्लाइस को अंडरआर्म्स में रब करें और करीब 30 मिनट बाद इसे पानी से धो लें।

3. नींबू और सोडा
नींबू और बेकिंग सोडा पसीने की बदबू को दूर करने के साथ-साथ अंडरआर्म्स का कालापन भी दूर कर सकते हैं। इसके लिए 2 चम्मच बेकिंग सोडा और 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं और 10 मिनट तक अंडरआर्म्स पर सर्कुलर मोशन में मसाज करें। इसके बाद आर्मपिट को साफ पानी से धो लें। लेकिन ध्यान रहे कि शेविंग के तुरंत बाद ऐसा न करें, क्योंकि इससे जलन और रैशेज हो सकते हैं। अंडरआर्म्स को शेव करने के अगले दिन आप इस उपाय को अपना सकते हैं।

4. सेंधा नमक
पसीने की बदबू को दूर करने के लिए आप सेंधा नमक का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। बस इसके लिए आपको नहाने के पानी में सेंधा नमक पूरी तरह से घुलने तक मिलाना होता है। इसके बाद इस पानी से स्नान कर लें।

5. टमाटर का रस
आर्मपिट की दुर्गंध को दूर करने के लिए भी टमाटर का रस फायदेमंद होता है। एक टमाटर को पीसकर उसका रस निकाल लें और फिर उसमें नींबू का रस मिलाकर 10 मिनट तक अंडरआर्म्स की मसाज करें। इसके बाद आर्मपिट को साफ पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications