Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
कार या फ्रिज जैसी जगहों पर में दवाईयां रखने से हो सकती हैं बेअसर, जानें स्टोर करने का सही तरीका और टेम्परेचर
आप अपनी दवाएं घर पर कहां स्टोर करते हैं? रसोई काउंटर में क्योंकि यह याद रखना आसान है? या, आपके बाथरूम में एक कैबिनेट में क्योंकि यही एकमात्र जगह उपलब्ध है? या, कार में क्योंकि आपको आसानी से मिल जाती है।
अगर आप ऐसी ही जगहों पर दवाईयां स्टोरेज करते हैं, तो हम आपको बता दे कि आप अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। गर्म और आर्द्र स्थानों पर स्टोर करने से दवाएं कम इफेक्टिव हो सकती हैं। दवाएं और कुछ नहीं बल्कि केमिकल हैं जिनकी रासायनिक संरचना में किसी भी तरह के बदलाव को रोकने के लिए इनको सीधी गर्मी, धूप या नमी से दूर रखना होता है। इसलिए, दवाओं को स्टोर करते वक्त इस बात पर पूरा ध्यान दें कि उनका मेडिसिन वेल्यू में कोई बदलाव न आएं। इसलिए हम आपको बता रहे है कि दवाईयों को सही तरीके से सुरक्षित रखने का तरीका ताकि दवाईयां प्रभावी भी रहें और सुरक्षित भी।

घर पर दवाओं को स्टोर करने के टिप्स
अधिकांश दवाएं कमरे के तापमान पर, सीधी धूप से दूर और ठंडी और सूखी जगह पर स्टोर करनी चाहिए। इसके अलावा, किसी हानि से बचने के लिए टैबलेट स्ट्रिप्स और सिरप की बोतलों को बच्चों की पहुंच से दूर रखें। गोली की बोतलों में रुई, प्लास्टिक या कागज न रखें क्योंकि इससे दवा की प्रभावशीलता कम हो सकती है।

दवाओं को स्टोर करने के लिए आदर्श तापमान क्या है?
सबसे पहले, दवाओं को सही तरीके से स्टोर करने के लिए सही तापमान और जगह जानने के लिए इसके पैकेजिंग पर स्टोरेज निर्देश को जरुर पढ़ें। ज्यादातर मामलों में, लेबल निर्देश दे सकता है कि आप दवा को कमरे के तापमान पर स्टोर करें, जो आमतौर पर लगभग 25 डिग्री सेल्सियस होता है। हालांकि, कुछ दवाओं को रेफ्रिजरेटर में स्टोर करने की आवश्यकता हो सकती है। इनमें वैक्सीन और इंसुलिन जैसे इंजेक्शन शामिल होते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, रेफ्रिजेरेटेड दवाओं का सही तापमान आमतौर पर 2-8 डिग्री सेल्सियस होता है। इसलिए कभी भी भूल से दवाओं को फ्रीज में न रखें।

बॉक्स में रखनी चाहिए दवाईयां
टैबलेट/कैप्सूल स्ट्रिप न केवल दवा के घटकों को बरकरार रखती है बल्कि हवा और नमी से भी बचाती है। कभी-कभी, पिल बॉक्स का उपयोग कुछ दवाओं को स्टोर करने के लिए किया जाता है क्योंकि उन पर प्रत्येक दिन के लिए निर्देश लिखे हुए होते हैं, जिससे लोगों को डेली रुटीन में दवाईयों को ट्रैक करने में आसानी रहती हैं। हालांकि, इस मामले में, कई दवाएं उनके स्ट्रिप्स के बिना स्टोर की जाती हैं, जिसका मतलब है कि गोलियां हवा के संपर्क में हैं। बॉक्स में रखी ऐसी गोलियां (नाइट्रोग्लिसरीन) एक सप्ताह में खराब हो सकती हैं और इसलिए, बाद में ऐसी दवाईयों को नष्ट कर देना चाहिए।
इसके अलावा, जब आप टैबलेट या पिल्स को किसी बॉक्स में स्टोर करते हैं। इस बात की बहुत अधिक संभावना होती है कि आपको दवा की एक्सपायरी डेट पर ध्यान नहीं दे पाते हैं, क्योंकि आप कवर को हटाकर एक बॉक्स में डालते हैं। इसलिए, यदि आपको अपनी दवाओं को बॉक्स में डालने की आदत है, तो बेहतर होगा कि आप इस पर एक्सपायरी डेट जरुर लिखें।

सिरप कैसे स्टोर करें?
सिरप को हमेशा धूप से दूर और कमरे के तापमान पर संग्रहित किया जाना चाहिए जब तक कि लेबल पर कोई ओर निर्दिष्ट न हो। इसके अलावा, हवा और नमी के संपर्क में आने से रोकने के लिए इसके ढक्कन को ठीक से बंद कर दें क्योंकि यह सिरप को दूषित कर सकता है। यह भी सलाह दी जाती है कि दवाओं या सिरप से भरी बोतल को बार-बार न खोलें क्योंकि इससे नमी आ सकती है और इससे दवा की प्रभावकारिता पर असर पड़ सकता है।
घोल बनाकर पीएं जाने वाले सिरप को कैसे स्टोर करें?
ज्यादातर मामलों में, सील खोलने के बाद एक सप्ताह के लिए घोल बनाकर पीने का वाले सिरप का इस्तेमाल सामान्य तौर पर किया जाता है। लिक्विड फॉर्मूलेशन , जैसे सिरप में सूक्ष्म जीवों के विकास जल्दी हो सकता है। ऐसे सिरप को फ्रिज में रखा जाता है न कि कमरे के तापमान पर। हालांकि, आपको ऐसे स्टोर करने का सही तरीका जानने के लिए लेबल को ध्यान से पढ़े।



Click it and Unblock the Notifications
