Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
चलते समय जांघों में होने लगती है रगड़ और जलन, बचाव के लिए करें ये काम
कई लोगों की जांघे उतनी मोटी होती हैं कि वे चलते हुए उनकी रगड़ खाने की वजह से वहां रैशेज और जलन की समस्या होने लगती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो हम यहां आपको आसान से कुछ टिप्स बता रहे है जिसे करने से आप इनर थाई की रैशेज और जलन से छुटकारा पा सकती है।

नारियल तेल लगाएं
नारियल तेल में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो जलन रोधी होने के कारण ठंडक प्रदान करते हैं। जांघों के आसपास के एरिया में इस तेल को लगाने से रगड़ की समस्या नहीं होती है और जिसकी वजह से किसी तरह की समस्या भी नहीं होती है।
पेट्रोलियम जेली लगाएं
जांघों के भीतर लोशन या पेट्रोलियम जेल लगाएं, जिससे उनके बीच की रगड़ कम होगी और रैशेज की वजह से होने वाले जलन से भी छुटकारा मिलेगा। इसलिए जॉगिंग या रनिंग करते हुए इनर थाई पर पेट्रोलियम जैली लगाना न भूलें।
सही कपड़े का चुनाव करें
इनर थाई में घर्षण, रैशेज और जलन की समस्या को दूर करने के लिए हमेशा सही कपड़े का चुनाव करें। क्योंकि कई बार सिंथेटिक कपड़े या ज्यादा टाइट कपड़े पहनने की वजह से पसीना होने लगता है जिसकी वजह से रगड़ आने लगती है और एलर्जी होने की वजह से खतरा और बढ़ रहा है। इसलिए ऐसे कपड़े चुनें जिनमें हवा आसानी से आर-पार जा सकें। जिससे पसीने की नौबत नहीं आएगी और त्वचा भी नहीं छिलेगी।
थाई में बेबी पाउडर लगाएं
जांघों की आसपास जब चर्बी बढ़ जाती है तो वहां की स्किन घर्षण की वजह से छिल जाती है। इसलिए बेबी पाउडर लगाएं क्योंकि उसमें स्किन सूदिंग के लिए तत्व मौजूद होते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
