Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सर्दियों में तुलसी वाले दूध पीने से होते हैं कई फायदे, कैंसर को रखें दूर
सर्दी का मौसम शुरु हो चुका हैं, ऐसे में सर्दी, जुकाम और मौसमी बुखार होने का बहुत खतरा रहता हैं। ऐसे में इस मौसम में खास डाइट और देखरेख की जरुरत हैं।
इंफेक्शन और फ्लू से बचने के लिए तुलसी का सेवन करें। इससे इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होने के साथ ही मौसमी बीमारी से बचाव होता है। मगर आप जानते हैं कि दूध में तुलसी मिलाकर पीने से भी इस मौसम में आप खुद की इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग रख सकते हैं।

माइग्रेन
अगर सिर बहुत दर्द करता है तो दूध में तुलसी और चुटकीभर हल्दी मिलाकर पीने से राहत मिलती है। सिरदर्द अगर किसी को हर कुछ दिन पर सिर में दर्द होने लगता है तो उसे तुलसी और दूध को फेंटकर हर सुबह पी लेना चाहिए। इससे उस व्यक्ति को आराम मिलेगा और जल्द ही माईग्रेन जैसी बीमारी भी दूर हो जाए

बढ़ती है इम्यूनिटी
तुलसी के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। इस दूध में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं, जो वायरल फीवर, सर्दी, खांसी व जुकाम ठीक करने में सहायक होते हैं।

तनाव में कमी
तुलसी के पत्तों में हीलिंग गुण होते हैं। अगर आप तनाव, डिप्रेशन जैसी समस्या से घिरे रहते हैं तो रोजाना इस दूध को पिएं। दिमाग शांत रखने के लिए इसे ठंडा करके पीना ज्यादा फायदेमंद होगा। मानसिक तनाव और चिंता दूर करने में यह दूध सहायक होता है।

कैंसर होने से बचाएं
तुलसी में कई एंटीबायोटिक और एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं और दूध में सारे अन्य पोषक तत्व होते हैं जिसकी वजह से कैंसर जैसी घातक बीमारी, शरीर के कमजोर न होने की स्थिति में पनप नहीं पाती है।

होता है वजन कम
अगर आप बढ़ते हुए वजन से परेशान हैं तो तुलसी वाला दूध पीना शुरू करें। इससे मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और वजन कम करने में मदद मिलती है। सांस संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी यह दूध सहायक होता है।

कैसे बनाएं इसे
सबसे पहले डेढ़ गिलास दूध को उबालें। जब दूध उबलना शुरू हो जाएं तब इसमें 8 से 10 तुलसी की पत्तियां डालें और उबलने दें। दूध के एक गिलास रहने पर गैस बंद कर दें। इसे गुनगुना करके पिएं



Click it and Unblock the Notifications
