Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
दूध के बाद पानी पीने से होता है नुकसान, जानिए इसका सही जवाब
अगर आपको याद हो तो हमारी दादी-नानी कहती थीं कि हमें दूध पीने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए? कहते थे इसके अलावा खट्टे फलों के सेवन करने से बचने की भी सलाह देते थे? क्या आपने कभी सोचा है कि वो ऐसा क्यूं कहा करते थे? हालांकि इसके पीछे का तर्क है कि एक ग्लास गर्म दूध के बाद अगर आप पानी पीते हैं तो इससे आपको पेट खराब हो सकता है और पाचन क्रिया पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। आइए जानते है इस बारे में।

दूध के बाद न पीएं पानी
एक ग्लास गर्म दूध के बाद अगर आप पानी पीते हैं तो इससे आपको पेट खराब हो सकता है और पाचन क्रिया पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। कई लोगों का तो ये मानना है कि पानी पीने के बाद आप दूध पी सकते हैं लेकिन दूध पीने के बाद पानी नहीं पी सकते हैं। दूध के तुरंत बाद पानी पीने से दूध की ताकत कम हो जाएगी और दूध पीने का कोई फायदा नही होगा। आप दूध के बाद पानी एक जा दो घंटे तक रुक के पी सकते है।

मेटाबॉलिज्म हो जाता है स्लो
दूध पीने के तुरंत बाद अगर आप पानी का सेवन करते हैं तो इससे आपका मेटाबॉलिज्म प्रोसेस स्लो होता है। दूध में मौजूद प्रोटीन पेट में एसिडिटी की समस्या पैदा करता है। तो अगली बार अगर आप दूध के ऊपर पानी पी रहे हैं तो थोड़ा सावधान हो जाइए। कहते हैं कि दूध अपने आप में एक पूरी मील है। हड्डियों को मजबूत बनने के साथ ये हमें एनर्जी भी देता है। आरयन और कैल्शियम युक्त दूध हमें कई स्वास्थ्य संबंधी फायदे देता है। हमारे शरीर में मिनरल्स और विटामिन्स की जरूरत दूध पूरा करता है।

खाना खाने के तुरंत बाद न पीएं दूध
खाना खाने के तुरंत बाद दूध पीने से फूड पॉइजनिंग, गैस, अपच, उल्टी आना, पेट दर्द होना, लूज मोशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि नमक और तेल में बना भोजन और दूध परस्पर विरोधी प्रकृति के होते हैं।

खड़े खड़े पिएं दूध
अक्सर बड़े बुज़ुर्ग लोग कहते है के पानी बैठ कर पियें और दूध खड़े होकर पीना चाहिए, इस से घुटने कभी खराब नहीं होंगे। इसलिए दूध को गर्म ही पियें और वो भी खड़े खड़े।

आयुर्वेद में हैं दूध पीने के कुछ नियम
दूध हमारे खान-पान का बहुत अहम हिस्सा है। यह हमारे शरीर और दिमाग को जरुरी पोषण प्रदान करता है। यह ठंडा, वात और पित्त दोष को बैलेंस करने का काम करता है। आयुर्वेद के अनुसार गाय का दूध सबसे ज्यादा पौष्टिक होता है। दूध भूख को शांत करता है और मोटापे से भी छुटकारा दिलाने में मददगार है। लेकिन कुछ लोगों को दूध पीने के बाद हजम नहीं हो पाता। उन्हें पेट फूलने या फिर बार खराब होने की समस्या से जूझना पड़ता है। पहले ज़माने के मुकाबले आज कल दूध की क्वालिटी में गिरावट आने की वजह से ऐसा होता है। यदि आपका पाचन तंत्र मजबूत नहीं है तो भी आपको दूध ठीक से हजम नहीं हो पाएगा। आयुर्वेद के अनुसार दूध पीने के कुछ नियम हैं, जिनका पालन करने से आपको दूध हजम हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
