Latest Updates
-
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान
कोरोना वायरस: जिंक और पानी से मिल सकता है संक्रमित को इलाज, जानें कैसे करता है ये काम
दुनियाभर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना की दवा और वैक्सीन को लेकर कई देशों में शोध चल रहे हैं। कुछ देशों ने तो इसका इलाज ढूंढने का भी दावा किया है। इस बीच पहले से उपलब्ध दवाओं का भी कोरोना के इलाज के तौर पर प्रयोग किया जा रहा है। केरल के डॉक्टर पीपी देवन इन दिनों कोरोना के इलाज के अपने अलग तरीकों के बीच चर्चा में हैं। उन्होंने जिंक और गर्म पानी के जरिए कोरोना मरीजों का इलाज कर, सभी को ठीक कर चुके हैं। उनका कहना है कि शरीर में जिंक का लेवल ठीक रहे तो वायरस का संक्रमण असर नहीं कर पाएगा।

जिंक से बचा जा सकता है इंफेक्शन में
30 साल से जुकाम और खांसी का इलाज कर रहे डॉक्टर देवन का कोरोना इलाज का यह तरीका पिछले दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। कारण साफ है कि क्योंकि कोरोना से बचने के ये उपाय बेहद आसान और आम हैं और इसके लिए पेचीदा इलाज की भी जरूरत नहीं है।
मैंगलुरू के ए.जे. मेडिकल कॉलेज में हेड एंड नेक सर्जरी के प्रोफेसर डॉ देवन के मुताबिक, यदि देश में सभी लोग जिंक को अपने खाने में शामिल कर लें तो कोरोना या इस तरह के किसी भी इंफेक्शन से बचा जा सकता है।

तमिलनाडु सरकार बांट रही है जिंक
तमिलनाडु में राज्य सरकार ने स्वास्थ्यकर्मियों के लिए जिंक टैबलेट लेने का निर्देश दे चुकी है। डॉ देवन का कहना है कि अगर देशभर में सभी के लिए जिंक की टैबलेट जरूरी कर दी जाए और लोग हर दिन नियमित तौर पर इसका सेवन करें तो वायरस संक्रमण की रफ्तार को रोका जा सकता है। लॉकडाउन में ढील या राहत के बावजूद यह काम करेगा। वह बताते हैं कि खानपान में जिंक से भरपूर फूड आइटम को शामिल कर कोरोना से बचाव किया जा सकता है।

कैसे काम करता है जिंक
एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू के अनुसार, डॉ. देवन के मुताबिक, शरीर में वायरस घुसने के 48 घंटे के भीतर यह इलाज जरूरी है। मरीज अगर गले में जरा भी खराश महसूस करता है और थकान महसूस होती है तो गर्म पानी पीना शुरू कर दें, ताकि आपको पसीना आए और शरीर का तापमान एक से दो डिग्री बढ़ जाए। शरीर में जिंक का लेवल ठीक रखा जाए तो इम्यूनिटी मजबूत होगी और वायरस खत्म हो जाएगा। हर दिन शरीर में 40 मिलीग्राम जिंक की जरूरत होती है। अक्सर बीमार होने वाले बच्चों ने जिंक को अपनी डाइट में शामिल किया तो वे बहुत कम बीमार रहने लगे।

इनसे मिल सकता है जिंक
डॉ. देवन ने बताया कि पपीते और तरबूज के बीज का पाउडर बनाकर उसे चावल के साथ खाने से शरीर में जिंक की आपूर्ति होती है और जल्दी जिंक पच भी जाता है। अखरोट, डार्क चॉकलेट, अनानास भी जिंक के मुख्य स्त्रोत है। बादाम, अखरोट, अंडा, सीड्स जैसे पंपकिन सीड्स, चिया सीड्स, पालक, ब्रोकली से पर्याप्त मात्रा में जिंक की पूर्ति की जा सकती है।
डॉक्टर से भी पूछकर गोली ली जा सकती है। आमतौर पर इसे हफ्ते में दो बार लेने की सलाह दी जाती है, जबकि कोरोना के समय हफ्ते, 10 दिन तक लिया जा सकता है। हालांकि अपने डॉक्टर से सलाह के बाद ही ऐसा कुछ करें।



Click it and Unblock the Notifications
