Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
कई हेल्थ प्रॉब्लम का वन सॉल्यूशन है हाइलूरोनिक एसिड, जानें इसके बेनिफिट्स
आप ने इन दिनों कई बार टीवी पर आ रहे ऐड में हाइलूरोनिक एसिड के बारें में सुना होगा और देखा होगा, जो कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट में होने की बात करते हैं। आपको लगता होगा कि शायद ये कुछ नया है, न्यू समझकर आप ने भी उस प्रोडक्ट को जरूर खरीदा होगा या खरीदने की सोंच रहे होंगे, लेकिन हम आपको बता दें कि हाइलूरोनिक एसिड कोई नया नहीं है, बल्कि ये आपके शरीर में ही नैचुरल रूप से पैदा होता है। जो आपकी चोट के घाव को भरने के भी काम आता है जब स्किन के टिश्यू फट जाते हैं। हाइलूरोनिक एसिड, जिसे हाइलूरोनन के रूप में भी जाना जाता है। हाइलूरोनिक एसिड के कई सारे हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं। आइये जानते हैं उनके बारें में-

बॉडी खुद प्रोड्यूस करती है हाइलूरोनिक एसिड
आपका शरीर स्वाभाविक रूप से हाइलूरोनिक एसिड प्रड्यूस करता है। जो आपके टिश्यू को लुब्रिकेट करने में मदद करता है। ये स्किन के घाव भरने, हड्डियों की मजबूती करने और भी कई तरह की कामों में आपके शरीर की मदद करने में बड़ी भूमिका निभाता है।

आपकी स्किन को रखता है सेफ
हाइलूरोनिक एसिड को हाइलूरोनन के रूप में भी जाना जाता है, जो एक साफ, चिपचिपा मैटर है जो आपके शरीर द्वारा नेचुरल तरीके से पैदा होता है। इसकी सबसे बड़ी मात्रा आपकी स्किन, कंन्सेप्टिव टिश्यू और आंखों में पाई जाती है।
इसका मुख्य कार्य आपके टिश्यू को चिकना और नम रखने के लिए पानी को बनाए रखना है।
Hyaluronic एसिड के काफी सारे इस्तेमाल हैं। इसका उपयोग टॉपिकल सीरम, आई ड्रॉप और इंजेक्शन में भी किया जाता है।

हाइलूरोनिक एसिड के लाभ यहां दिए गए हैं-
हेल्दी , ज्यादा सॉफ्ट त्वचा को बढ़ावा देता है
Hyaluronic एसिड की खुराक आपकी स्किन को ज्यादा कोमल दिखने और महसूस होने में मदद करती है।
Hyaluronic एसिड लेने से स्किन की नमी को बढ़ाने, ठीक लाइनों और झुर्रियों को कम करने में मदद कर सकती है। फेस की रेडनेस, सूजन को कम करना व इंजेक्शन स्किन को मजबूत बना सकते हैं।

घाव भरने में तेजी ला सकता है
हयालूरोनिक एसिड को सीधे खुले घाव पर लगाने से रिकवरी को तेज किया जा सकता है।
हयालूरोनिक एसिड में एंटी बेक्टिरियल प्रॉपर्टी होती है, इसलिए खुले घावों पर सीधे लगाने पर ये इनफेक्शन के जोखिम को कम करता है।

हड्डियों को चिकनाई, जोड़ों के दर्द को दूर करें
ऑस्टियोआर्थराइटिस वाले लोगों में जोड़ों के दर्द को कम करने के लिए हयालूरोनिक एसिड की डोज प्रभावी होती है। इंजेक्शन भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

सूखी आंख और बेचैनी से छुटकारा
हयालूरोनिक एसिड नेचुरल तरीके से आंखों में पाया जाता है और अक्सर सूखी आंखों के लक्षणों से राहत के लिए आंखों की बूंदों में एक कंपोनेंट होता है। ये पुष्टि करने के लिए और अधिक शोध की आवश्यकता है कि इसके साथ सप्लिमेंट करने से समान प्रभाव होंगे या नहीं।



Click it and Unblock the Notifications
